पूर्व के साथ वर्तमान थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
Updated at : 25 Jan 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

सख्ती. पुलिस अधीक्षक ने किया आरोप गठित, डीआइजी को भेजी अनुशंसा अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा पारित आदेश का अनुपालन नहीं करने के मामले में गोगरी थाना के वर्तमान व पूर्व थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. थानाध्यक्ष के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई चलेगी. सोनू मामले में एसपी ने डीपीजीआरओ को रिपोर्ट […]
विज्ञापन
सख्ती. पुलिस अधीक्षक ने किया आरोप गठित, डीआइजी को भेजी अनुशंसा
अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा पारित आदेश का अनुपालन नहीं करने के मामले में गोगरी थाना के वर्तमान व पूर्व थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. थानाध्यक्ष के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई चलेगी. सोनू मामले में एसपी ने डीपीजीआरओ को रिपोर्ट भेज दी है
.
खगड़िया : बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम की शिकायत गोगरी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा पारित आदेश का अनुपालन नहीं कराने के मामले में गोगरी थाना के वर्तमान थानाध्यक्ष के विरुद्ध भी कार्रवाई की गयी. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के विरुद्ध एसपी अनिल कुमार सिंह ने आरोप पत्र गठित किया है. इतना ही नहीं इन पर विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा भी कर दी गयी है. थानाध्यक्ष के विरुद्ध गठित आरोप पत्र को एसपी ने पुलिस उपमहानिरीक्षक मुंगेर को भेजा है, ताकि प्रमंडल स्तर पर इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई आरंभ की जा सके.
एसपी ने दी रिपोर्ट: इस मामले की सुनवाई 12 जनवरी को सीएम, डीजीपी, मुख्य सचिव सहित कई वरीय अधिकारी के समक्ष हुई थी. तब सुनवाई के दौरान ही गोगरी थानाध्यक्ष की संदिग्ध भूमिका पर सीएम ने स्वयं सवाल खड़े किये थे. इसके बाद एसपी से रिपोर्ट मांगी गयी थी. एसपी ने पूरे मामले की जांच की जांच में हालांकि पूर्व थानाध्यक्ष पर रिश्वत लेने संबंधी आरोप सत्य नहीं पाये गये, लेकिन थानाध्यक्ष की मनमानी व पद का दुरुपयोग किये जाने की बातें सामने आने के बाद पूर्व थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है.
कहते हैं अधिकारी : इधर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी गयी थी, जो प्राप्त हो चुका है. पुलिस अधीक्षक ने यह रिपोर्ट भेजी है कि पूर्व थानाध्यक्ष इस मामले में निलंबित किये जा चुके हैं. वर्तमान थानाध्यक्ष के विरुद्ध भी आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा कर दी गयी है. इसके अलावे इस मामले में दर्ज कांड संख्या 006/17 के पर्यवेक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित कर दिया है. श्री सिंह ने बताया कि कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद इस मामले को समाप्त कर दिया गया है. तथा कार्रवाई की जानकारी आवेदक को भी दे दी गयी है.
वर्तमान थानाध्यक्ष पर आदेश को लंबित रखने का आरोप
गोगरी के पूर्व थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र झा पर जहां स्वेच्छा चरित्र व पद का दुरुपयोग करने के साथ-साथ थाने में जबरन समझौता पत्र बनवाने, एक पक्ष से प्रभावित होकर शिकायतकर्ता सोनू के पिता के साथ मनमाने ढंग से कार्रवाई करने का आरोप है. एसपी के जांच में उक्त बातें सत्य पाये जाने के बाद जहां पूर्व थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया. वहीं वर्तमान थानाध्यक्ष द्वारा भी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गोगरी के आदेश को लंबित रखने की बातें सामने आयी है. एसपी की जांच में ये बातें सामने आयी है कि वर्तमान
थानाध्यक्ष ने भी 15 दिनों तक आदेश का अनुपालन कराने में विलंब किया था. इसे एसपी ने गंभीरता से लेते हुए इनके विरुद्ध भी आरोप गठित कर विभागीय कार्रवाई आरंभ करने की अनुशंसा की है. उल्लेखनीय है कि अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने सोनू झा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश 6 सितंबर 2016 को ही जारी किया था, लेकिन प्राथमिकी 10 जनवरी को दर्ज हुई. वह भी तब जब प्रथम अपील के तहत जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा नोटिस जारी किया गया तथा सीएम नीतीश कुमार के द्वारा इस मामले की सुनवाई किये जाने की बातें सामने आने के बाद पूर्व थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




