एएनएम स्कूल बन कर तैयार

Updated at : 24 Jan 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
एएनएम स्कूल बन कर तैयार

राहत. नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण के लिए जगह चिह्नित खगड़िया जिले में सीएम के सात निश्चय के तहत चार नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कराना शामिल है. जिसमें खगड़िया अनुमंडल में एएनएम ट्रेनिंग स्कूल बनकर तैयार हो चुका है. खगड़िया : सीएम के सात निश्चय में खगड़िया जिले में चार नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान का […]

विज्ञापन

राहत. नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण के लिए जगह चिह्नित

खगड़िया जिले में सीएम के सात निश्चय के तहत चार नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कराना शामिल है. जिसमें खगड़िया अनुमंडल में एएनएम ट्रेनिंग स्कूल बनकर तैयार हो चुका है.
खगड़िया : सीएम के सात निश्चय में खगड़िया जिले में चार नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कराना शामिल है. पारा मेडिकल कॉलेज तथा जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण जहां जिला मुख्यालय में होना है. वहीं दोनों अनुमंडल में एक एक एएनएम ट्रेनिंग स्कूल का निर्माण भी प्रस्तावित है. यह योजना वित्तीय वर्ष 16-17 का है. अच्छी खबर यह कि खगड़िया अनुमंडल में एएनएम ट्रेनिंग स्कूल बनकर तैयार हो चुका है. यह नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र नए सदर अस्पताल परिसर में ही बनाया गया है. हालांकि अभी निर्माण एजेंसी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को नवनिर्मित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल हस्तगत करने की प्रक्रिया की जा रही है.
वहीं जिला मुख्यालय में निर्माण के लिए प्रस्तावित पारा मेडिकल कॉलेज एवं जीएनएम ट्रेनिंग विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भी जमीन चिन्हित कर लिया गया है. सीएस ने जिलास्तर पर भेजी रिपोर्ट में कहा है कि उक्त दोनों नर्सिंग विद्यालय के लिए पुराने सदर अस्पताल परिसर में जमीन चिन्हित किया गया है. जबकि गोगरी अनुमंडल में प्रस्तावित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के लिए भी जमीन उपलब्ध हो जाने की बातें कही गई है. गोगरी में एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के भवन निर्माण के लिए पसराहा मौजा में 75 प्रतिशत गैर मजरूआ खास जमीन चिन्हित की गई है. इसी जमीन पर एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के लिए भवन का निर्माण कराया जाएगा.
निकाली गई निविदा : सदर अस्पताल परिसर में बनने वाले पारा मेडिकल कॉलेज एवं जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल के साथ साथ पसराहा में एएनएम ट्रेनिंग विद्यालय के भवन निर्माण के लिए निविदा निकाली गई है. सिविल सर्जन के रिपोर्ट के मुताबिक बीएमएसआईसीआई के द्वारा उक्त तीनों ट्रेनिंग नर्सिग संस्थान के निर्माण के लिए निविदा निकली गई है. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही इंजीनियरिंग कॉलेज, महिला आईटीआई सहित दो सामान्य आईटीआई के भवन निर्माण के लिए भी जमीन की खोज पूरी कर ली गई है. तथा निर्माण की सहमति के लिए राज्य स्तर पत्र लिखा जा चुका है. इंजीनियरिंग कॉलेज एवं एक सामान्य आईटीआई के भवन निर्माण के लिए जहां इमली मौजा में जमीन को चिन्हित किया गया है. वहीं महिला आईटीआई के लिए सदर प्रखंड कार्यालय के पास जबकि एक अन्य सामान्य आईटीआई के लिए गोगरी मौजा में जमीन का प्रस्ताव भेजा गया है.
अस्पताल परिसर में किया जायेगा जीएनएम व पारा मेडिकल कॉलेज निर्माण
जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल के लिए पसराहा में जमीन चिन्हित
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन