टीआइ को सीबीआइ ने किया गिरफ्तार

Published at :17 Nov 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
टीआइ को सीबीआइ ने किया गिरफ्तार

खगड़िया : रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर के सरकारी आवास पर बुधवार की सुबह सीबीआइ ने छापेमारी की. खगड़िया रेलवे परिक्षेत्र में कार्यरत ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनोद कुमार को सीबीआइ की टीम अपने साथ लेकर रवाना हो गयी. रेलवे में विभागीय प्रमोशन में रिश्वतखोरी की शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच सीबीआइ कर रही है. प्रमोशन […]

विज्ञापन

खगड़िया : रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर के सरकारी आवास पर बुधवार की सुबह सीबीआइ ने छापेमारी की. खगड़िया रेलवे परिक्षेत्र में कार्यरत ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनोद कुमार को सीबीआइ की टीम अपने साथ लेकर रवाना हो गयी. रेलवे में विभागीय प्रमोशन में रिश्वतखोरी की शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच सीबीआइ कर रही है.

प्रमोशन की कतार में खड़े एक रेलकर्मी ने टीआइ विनोद कुमार के विरुद्ध रिश्वत के लेनदेन की शिकायत की थी. इसके बाद सीबीआइ की टीम ने खगड़िया स्थित रेलवे क्वार्टर से टीआइ को उठा कर अपने साथ ले गयी है. इधर, सीबीआइ की छापेमारी की किसी को कानोंकान खबर तक नहीं लगी. टीआइ की पत्नी विभा रानी ने जब इसकी सूचना स्थानीय रेलवे विभाग को दी, तो यह जानकारी रेलकर्मियों के बीच आग की तरह फैल गयी. हालांकि इस पूरे प्रकरण की पुष्टि रेलवे के कोई स्थानीय अधिकारी करने को तैयार नहीं दिखे. बता दें कि तीन महीने पूर्व चतुर्थवर्गीय कर्मियों को

टीआइ को सीबीआइ…
गार्ड में प्रमोशन के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू हुई थी. विभागीय प्रमोशन में रिश्वत के लेन-देन में टीआइ पर सीधे तौर पर जुड़े रहने का आरोप लगा है. इसके बाद सीबीआइ की टीम ने खगड़िया में छापेमारी कर टीआइ को पकड़ कर अपने साथ ले गयी है.
सरकारी आवास से ट्रैफिक इंस्पेक्टर को लिया हिरासत में
मामला विभागीय प्रमोशन में रिश्वतखोरी का
शिकायत के बाद से चल रही थी सीबीआइ जांच
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन