नये साल में पीडीएस दुकानों से मिलेगी चीनी

Published at :17 Nov 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
नये साल में पीडीएस दुकानों से मिलेगी चीनी

खगड़िया : जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. अगले वित्तीय वर्ष से जिले के उपभोक्ताओं को पीडीएस दुकानों से पैकेट बंद चीनी आपूर्ति की जायेगी. विभागीय आंकड़ों के अनुसार गोगरी प्रखंड में कुल 106 पीडीएस दुकानें हैं, जिनसे कुल 52 हजार 8 सौ 38 राशनकार्डधारी राशन-केरोसिन का उठाव करते हैं. […]

विज्ञापन

खगड़िया : जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. अगले वित्तीय वर्ष से जिले के उपभोक्ताओं को पीडीएस दुकानों से पैकेट बंद चीनी आपूर्ति की जायेगी. विभागीय आंकड़ों के अनुसार गोगरी प्रखंड में कुल 106 पीडीएस दुकानें हैं, जिनसे कुल 52 हजार 8 सौ 38 राशनकार्डधारी राशन-केरोसिन का उठाव करते हैं. जिनसे लगभग 2 लाख 68 हजार 8 सौ 8 उपभोक्ता लाभांवित हैं.

यदि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को चीनी मुहैया कराना शुरू किया तो उससे दो लाख 68 हजार आठ सौ आठ उपभोक्ताओं को चीनी मिल सकेगी. फिलहाल विभाग के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुक परिवारों को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज दिया जाता है.

प्रति यूनिट दो रुपये के दर से दो किलो गेहूं, तीन रुपये की दर से तीन किलो चावल दिया जाता है. वहीं, अंत्योदय अन्न योजना के लाभुकों के परिवारों को प्रति यूनिट एक माह में 35 किलो खाद्यान्न देना है. प्रति यूनिट दो रुपये की दर से 14 किलो गेहूं एवं तीन रुपये की दर से 21 किलो चावल देना निर्धारित किया गया है.
मिल से किया जायेगा चीनी का उठाव : टेंडर के माध्यम से पीडीएस के लिए आवश्यक चीनी का उठाव मिल से किया जायेगा. लेवी चीनी का उठाव करने की मजबूरी नहीं होगी. केंद्र से सब्सिडी मिलेगी. पहले लेवी चीनी उठाव के लिए राज्य सरकार को चीनी मिल अलॉट कर दिया जाता था. बिहार को राज्य के चीनी मिल को छोड़ कर महाराष्ट्र, यूपी, कर्नाटक, गुजरात के लेवी चीनी मिल अलॉट किये जाते थे.
अलग-अलग मिल में लेवी चीनी की दर भी अलग होती थी. दूर से चीनी मंगाने में एसएफसी को अधिक खर्च करना पड़ता था. चीनी पर प्रति क्विंटल 1900 से 2000 रुपये खर्च होता था.
हर व्यक्ति को 300 ग्राम चीनी मिलेगी
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी घनानंद प्रसाद ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2017-18 से पीडीएस दुकानों से खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुकों को चीनी उपलब्ध करायी जायेगी. इसके लिए विभाग की अंतिम तैयारी चल रही है. हर व्यक्ति को 300 ग्राम चीनी मिलेगी.चीनी वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था
की जायेगी.
खास बातें
2017 से दो लाख 68 हजार आठ सौ आठ उपभोक्ता होंगे लाभान्वित
14 रुपये किलो की दर से प्रति व्यक्ति को मिलेगा 300 ग्राम का एक पैकेट
कुल पीडीएस दुकान 106
कुल राशन कार्ड धारी 52838
कुल उपभोक्ता 268808
14 रुपये की दर से मिलेगी चीनी
विभागीय सूत्रों के अनुसार खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुकों को 14 रुपये किलो की दर से प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 300 ग्राम का एक पैकेट मिलेगा. पीडीएस से सस्ती चीनी मिलने पर लाभुकों को प्रति किलो 25 से 28 रुपये तक की बचत होगी. एसएफसी के माध्यम से चीनी मिलों से चीनी खरीद कर पीडीएस तक पहुंचेगा. इसके लिए जल्द ही सरकार टेंडर शुरू करेगी. विभाग ने सरकार से चीनी खरीद के लिए 225 करोड़ रुपये मांगे हैं. प्रति माह 20 हजार टन से अधिक चीनी का वितरण होगा.
2011 से बंद है पीडीएस से चीनी
वर्ष 2011 से ही पीडीएस से गरीबों को सस्ती दर पर चीनी का वितरण बंद है. एसएफसी ने केंद्र पर करीब 72 करोड़ बकाया राशि के कारण लेवी चीनी उठाव करना ही बंद कर दी थी. एपीएल परिवार को चीनी 2002 से ही बंद है. पर्व त्योहार में चीनी की मात्रा बढ़ाई भी जा सकती है. चीनी पर प्रति किलो 18.50 रुपये केंद्र सरकार सब्सिडी देगी. बाजार में प्रति किलो चीनी की कीमत 35 से 44 रुपये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन