महेशखूंट में बंद हैं सभी छह एटीएम

Published at :16 Nov 2016 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
महेशखूंट में बंद हैं सभी छह एटीएम

महेशखूंट : असम रोड चौक पर तीन सहित महेशखूंट के सभी छह एटीएम बंद पड़े हुए हैं. इसका खामियाजा एटीएम कार्ड धारकों को भुगतना पड़ रहा है. महेशखूंट के विभिन्न बैंकों द्वारा लगाया गया एटीएम बंद रहने के कारण कार्डधारियों को बैंक में जाकर लंबी कतार में खड़े होकर राशि की निकासी करना पड़ रही […]

विज्ञापन

महेशखूंट : असम रोड चौक पर तीन सहित महेशखूंट के सभी छह एटीएम बंद पड़े हुए हैं. इसका खामियाजा एटीएम कार्ड धारकों को भुगतना पड़ रहा है. महेशखूंट के विभिन्न बैंकों द्वारा लगाया गया एटीएम बंद रहने के कारण कार्डधारियों को बैंक में जाकर लंबी कतार में खड़े होकर राशि की निकासी करना पड़ रही है. रुपये की निकासी को लेकर कई बार तो बैंक में हाथापाई तक की नौबत आ जाती है. हालांकि सभी बैंक परिसर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

ग्राहक किशोर कुमार गुप्ता, विवेकानंद सिंह, धनराज कुमार, अजित पटेल आदि ने बताया कि एटीएम बंद रहने से महेशखूंट के लोगों को काफी परेशानी की सामना करना पड़ रहा है. महेशखूंट थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सभी बैंकों की गश्ती तेज कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन