सुनवाई में भाग नहीं ले रहे अधिकारी व प्रतिनिधि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : जन शिकायतों का एक तय समय सीमा के भीतर निष्पादन कराने के उदेश्य से सभी जिला/ अनूमंडल में लोक शिकायत निवारण कार्यालय खोला गया है तथा यहां बीते कई माह से लोगों के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई भी की जा रही है. लेकिन गोगरी से एक […]
विज्ञापन
खगड़िया : जन शिकायतों का एक तय समय सीमा के भीतर निष्पादन कराने के उदेश्य से सभी जिला/ अनूमंडल में लोक शिकायत निवारण कार्यालय खोला गया है तथा यहां बीते कई माह से लोगों के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई भी की जा रही है. लेकिन गोगरी से एक चौकाने वाली बातें सामने आई है.
लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत प्राप्त एवं निष्पादित मामलों की समीक्षा के दौरान ही गोगरी अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राकेश कुमार ने डीएम को यह जानकारी दी कि नोटिस जारी होने के बावजूद कुछ लोक प्राधिकार उपस्थित नहीं होते है. इतना ही नहीं ऐसे पदाधिकारी स्वयं तो आते नहीं और न ही अपना प्रतिनिधि ही भेजते है जिससे मामलों के निष्पादन में कठिनाई होती है. सूत्र बताते हैं कि अधिकारी की इस शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया है.
उन्होंने ऐसे लोक प्राधिकार की सूची मांगी है जो सुनवाई में न तो स्वयं आते है और न अपना प्रतिनिधि भेजते है. सूत्र बताते हैं कि ऐसे लोक प्राधिकार किस कारण से सुनवाई में भाग नहीं लेते है, इसकी समीक्षा की जाएगी. अगर कोई लापरवाही सामने आई तो ऐसे लोक प्राधिकार के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है. इसके अलावा समीक्षा के दौरान लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा डीएम को भी बताया गया कि कुछ लोक प्राधिकार ऐसे भी है जो स्वयं सुनवाई में भाग नहीं लेते है. और अपना प्रतिनिधि भेजते है इनके प्रतिनिधि को मामले से संबंधित जानकारी नहीं रहती है जिससे भी सुनवाई प्रभावित होती है. सूत्र बताते है कुछ अधिकारी सक्षम लोगों की जगह अपने कार्यालय के निम्न वर्गीय लिपिक को सुनवाई में भाग लेने के लिए प्राधिकृत करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




