राइफल फेंक अपराधी फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2016 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

चौथम : थाना क्षेत्र के खरैता गांव में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की. लोगों का बढ़ता दबाव देख अपराधी राइफल फेंक कर फरार हो गया. ग्रामीणों ने अपराधी द्वारा फेंकी गयी देसी राइफल एवं एक जिंदा कारतूस […]
विज्ञापन
चौथम : थाना क्षेत्र के खरैता गांव में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की. लोगों का बढ़ता दबाव देख अपराधी राइफल फेंक कर फरार हो गया.
ग्रामीणों ने अपराधी द्वारा फेंकी गयी देसी राइफल एवं एक जिंदा कारतूस पुलिस को सौंप दिया. जबकि जख्मी युवक सुबोध पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार दियारा क्षेत्र के खरैता गांव में गुरुवार की देर रात को देवी गहवर में प्राणप्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भजन कीर्तन चल रहा था. हथियार से लैस चार की संख्या में गहवर के पास पहुंचे अपराधियों ने सुबोध पासवान पर गोली चला दी.
गोली नाक पर लगते हुए कंधे पर बारूद से झुलसाते हुए बाहर निकल गयी. गहवर के पास जुटे लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनते ही अपराधियों की धर पकड़ शुरू कर दी. ग्रामीणों की एकजुट विरोध देखकर अपराधी राइफल फेंकते हुए भाग खड़ा हुआ. ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. ग्रामीणों ने एक देशी राइफल एवं एक जिंदा कारतूस पुलिस को सौंपा. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि जख्मी के भार्इ एवं गवाहों के बयानात पर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना के नामजद कुमोद पासवान, सुरेश पासवान, महंथी पासवान, मौलेश पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच एवं कार्रवाई में जूट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




