अफवाहों पर नहीं दें ध्यान शांतिपूर्ण मनाएं बकरीद

Published at :13 Sep 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
अफवाहों पर नहीं दें ध्यान शांतिपूर्ण मनाएं बकरीद

संबोधित करते एसपी व अन्य अधिकारी. खगड़िया : अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. शांतिपूर्ण बकरीद मनाये. दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें. उक्त बातें सोमवार को सदर प्रखंड के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान डीएम ने उपस्थित दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी से कही. वहीं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह […]

विज्ञापन

संबोधित करते एसपी व अन्य अधिकारी.

खगड़िया : अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. शांतिपूर्ण बकरीद मनाये. दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें. उक्त बातें सोमवार को सदर प्रखंड के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान डीएम ने उपस्थित दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी से कही. वहीं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. मालुम हो कि जिले के लगभग एक दर्जन स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस प्रतिनियुक्ति की गयी है.
जहां अतिरिक्त पुलिस को तैनात किया गया है. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को सुबह के बकरीद का नवाज अदा करने से नमाज समाप्ति तक सतर्क रहने का निर्देश दिया है. उन्होनें संबंधित थानाध्यक्ष को गश्ती बढाने का निर्देश दिया. बैठक में एसडीओ शिव कुमार शैव, गोगरी एसडीओ संतोष कुमार, सदर बीडीओ रवि रंजन, सीओ नौशाद आलम, नगर सभापति मनोहर कुमार यादव सहित थानाध्यक्ष मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन