खगड़िया के दियरा में डायरिया ने पसारा पांव

चौथम : प्रखंड क्षेत्र से बाढ़ का पानी निकलते ही क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप शुरू हो गया है. दियारा क्षेत्र के रोहियार गांव के दर्जनों लोग डायरिया से प्रभावित हैं. बहरहाल गांव के झोला छाप चिकित्सकों ने कमान संभाल रखा है. पीएचसी की टीम अब तक बचाव के लिए आगे नहीं आया है. डायरिया […]
चौथम : प्रखंड क्षेत्र से बाढ़ का पानी निकलते ही क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप शुरू हो गया है. दियारा क्षेत्र के रोहियार गांव के दर्जनों लोग डायरिया से प्रभावित हैं. बहरहाल गांव के झोला छाप चिकित्सकों ने कमान संभाल रखा है. पीएचसी की टीम अब तक बचाव के लिए आगे नहीं आया है. डायरिया के प्रकोप से रोहियार गांव के वकील पासवान परिवार के चार सदस्य, फतुली परिवार के दो सदस्य, मुन्ना यादव के एक सदस्य प्रभावित हैं. जबकि नरेश पासवान परिवार के चार बच्चों पर कहर बनकर टूट है.
नरेश पासवान ने बताया कि डायरिया के प्रकोप में आये परिवार के चार बच्चों के इलाज में अब तक छह हजार रुपये खर्च हो चुके हैं. पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक अनिल कुमार ने बताया कि डायरिया के प्रकोप की सूचना नहीं है. सूचना मिलने पर चिकित्सकों की टीम वहां इलाज करने के लिए जाएगी. उन्होंने डायरिया के प्रकोप से बचने के लिए घर के आसपास साफ सफाई पर ध्यान देने के साथ ही पीने के पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी. वहीं, बासी भोजन खाने से परहेज करने की बात भी कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




