धूम-धाम से मनाया शिक्षक दिवस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

उत्साह. सुबह से ही स्कूलों में चलता रहा कार्यक्रम, बच्चों ने लिया आर्शीवाद जिले के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान में सोमवार को छात्रों ने शिक्षक दिवस को धूम धाम से मनाया. साथ ही शिक्षकों को नमन कर आशीर्वाद लिया. खगड़िया : शहर के जेएनकेटी इंटर विद्यालय में माध्यमिक शिक्षक द्वारा शिक्षक दिवस के […]
विज्ञापन
उत्साह. सुबह से ही स्कूलों में चलता रहा कार्यक्रम, बच्चों ने लिया आर्शीवाद
जिले के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान में सोमवार को छात्रों ने शिक्षक दिवस को धूम धाम से मनाया. साथ ही शिक्षकों को नमन कर आशीर्वाद लिया.
खगड़िया : शहर के जेएनकेटी इंटर विद्यालय में माध्यमिक शिक्षक द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. वहीं नेशनल स्कूल में भी बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया. सदर प्रखंड के मध्यमकतब इस्माइलपुर में बच्चों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापिका तहमीना सुलतान, शिक्षक मो वलिउल्लाह, फैयाज समसी, मो. तसलीम अहमद, साहिद अहमद आदि को उपहार भेंट किया.
वहीं बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर केक काटा. निदेशक प्रद्दयूमन कुमार ने बच्चों को सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जानकारी दी. मौके पर बचपन ए प्ले स्कूल की टीचर्स जहान्वी बोरा, शालनी वर्मा, अनामिका कुमारी, टिंक्वल कुमारी मौजूद थी. बच्चे ने उन्हें अपने हाथों से बनाये गुलदस्ते दिये और पैर छूकर आर्शीर्वाद लिये. हार्षिता, अरना, लोकेश, केशव, रूद्रा, श्री निवास, आलिया, शाश्वत, सत्यम, वैश्नवी, आशी, दिव्यान्शु, आस्था, अंश, काव्या, प्रकृति, सृष्टि, आदर्श, रौनक आदि समेत तमाम बच्चे उपस्थित थे.
जबकि इंडियन पब्लिक स्कूल गुलाबनगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के निदेशक विकास कुमार ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया. एडीएस पब्लिक स्कूल बखरी बस स्टेंड में भी शिक्षक दिवस मनाया गया. गोगरी प्रतिनिधि के अनुसार : कन्या मध्य विद्यालय में नाट्य कला के माध्यम से शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया.
भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधकृष्णन के जन्म दिन शिक्षक दिवस के रूप में अनुमंडल के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में धूम धाम से मनाया गया़
कन्या मध्य विद्यालय जमालपुर में प्रधान शिक्षक रूस्तम अली के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया़ सर्वप्रथम विद्यालय प्रधानाध्यापक ने डॉ राधाकृष्णन के आदमकद तैल्य चित्र पर माल्यापर्ण किया़ उसके बाद बारी बारी से विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावे छात्राओं ने भी माल्यापर्ण किया़ तत्तपश्चात छात्राओं के द्वारा शिक्षकों के लिए लाये गये केक को शिक्षकों ने संयुक्त रूप से काटा़ उसके बाद एक दूसरे को केक खिला कर शिक्षक दिवस को मनाया़ मौके पर शिक्षक रामसेवक सिंह, बंदना कुमारी, किरण कुमारी,
स्वीटी कुमारी, ललिता कुमारी, भावना कुमारी, अनु कुमारी, योगिता कुमारी, मौसम कुमारी, अमीषा कुमारी, डोली कुमारी, कोमल कुमारी, अंजली खातून, तनिष्का कुमारी, काजल कुमारी, आर्या भारती, पूनम कुमारी सहित दर्जनों उपस्थित थे़ वहीं राजेश एंड हीरा कोचिंग सेंटर में भी शिक्षक दिवस मनाया गया़
जहां कृपाशंकर मिश्रा, राजेश शर्मा, रोशन गुप्ता, सरिता मिश्रा, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, नीतीश मिश्रा, राजन झा, साक्षी कुमारी, खुशी सिंह साजन झा, प्रीति कुमारी आदि उपस्थित थे़ मानसी प्रतिनिधि के अनुसार. धनावति उच्च विद्यालय भुतौली मालपा के सहायक शिक्षक विष्णुदेव प्रसाद यादव व अंगद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिक्षक दिवस के कार्यक्रम की शुरूआत की.
इस अवसर पर शिक्षक विष्णुदेव प्रसाद यादव ने कहा कि हर शिक्षकों का परम कर्तव्य बनता है कि ज्ञान के प्रकाश से अज्ञानता के अंधकार को समाज से मिटाए. इस अवसर पर छात्र नाहिद प्रवीण, समा प्रवीण, सविता कुमारी, खुशबू कुमारी, कंचन कुमारी, सुनीता कुमारी, निशा कुमारी, कारेलाल कुमार, रौशन कुमार, सतीश कुमार आदि बच्चे ने भाग लिया.
परबत्ता प्रतिनिधि के अनुसार. प्रखंड के गोविन्दपुर पंचायत अंतर्गत कन्हैयाचक गांव में सूर्य नारायण स्मृति सेवा संस्थान एवं किसलय किडो प्रिपेटरी स्कूल द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया.
इस मौके पर उपस्थित बच्चों को पंचायत के मुखिया रामबालक सिंह,पूर्व मुखिया जय जयराम चौधरी,पूर्व सरपंच महेन्द्र नारायण चौधरी आदि ने बच्चों को शिक्षक दिवस की महत्ता पर संबोधित किया. इस अवसर पर बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया. जिसमें नीलेश कुमार व अर्णव कुमार ने प्रथम, जिया व अंकिता को द्वितीय स्थान तथा अभय कुमार व नेहा कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.क्विज में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को आयोजक के द्वारा मैडल एवं
शील्ड देकर सम्मानित किया गया.
सरकार ने शिक्षा को व्यापार बना दिया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




