कनीय अभियंता का अनुबंध रद्द

खगड़िया : मानसी प्रखंड में पदस्थापित मनरेगा के कनीय अभियंता निशिकांत का अनुबंध रद्द कर दिया गया है. डीएम जय सिंह ने उक्त जेइ के अनुबंध रद्द किया है. कनीय अभियंता को लापरवाही, अनाधिकृत रूप से गायब रहने, विभागीय कार्य में रुचि नहीं दिखाने के आरोप में सेवा समाप्त की गयी है. सूत्र के मुताबिक […]
खगड़िया : मानसी प्रखंड में पदस्थापित मनरेगा के कनीय अभियंता निशिकांत का अनुबंध रद्द कर दिया गया है. डीएम जय सिंह ने उक्त जेइ के अनुबंध रद्द किया है. कनीय अभियंता को लापरवाही, अनाधिकृत रूप से गायब रहने, विभागीय कार्य में रुचि नहीं दिखाने के आरोप में सेवा समाप्त की गयी है. सूत्र के मुताबिक मानसी पीओ ने इनके विरुद्ध जिला स्तर पर रिपोर्ट भेजी थी. पीओ के रिपोर्ट के आधार पर पहले जेइ से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन इनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया. जिसके बाद इनके अनुबंध को ही रद्द कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




