छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद

Published at :21 Aug 2016 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद

खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी टॉकिज के समीप लोकप्रिय होमियो हाल में शनिवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान लगभग तीस कार्टून स्प्रिट बरामद किया गया. हांलाकि होमियो हाल संचालक डाॅक्टर साहु फरार हैं. छापेमारी लगभग आधे घंटे तक चली, लोगों ने बताया कि […]

विज्ञापन

खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी टॉकिज के समीप लोकप्रिय होमियो हाल में शनिवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान लगभग तीस कार्टून स्प्रिट बरामद किया गया. हांलाकि होमियो हाल संचालक डाॅक्टर साहु फरार हैं. छापेमारी लगभग आधे घंटे तक चली, लोगों ने बताया कि दुकान में शराब की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी. हालांकि पुलिस ने अब तक किसी भी प्रकार की सामग्री बरामद होने की पुष्टी नहीं की है.

शराब के साथ युवक गिरफ्तार
चौथम पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना पर छापामारी कर हरदिया गांव से दो बोतल महुआ शराब के साथ विरेन्द्र कुमार पासवान को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन