डीएम ने मांगा 14 प्रधान लिपिक से स्पष्टीकरण

Published at :06 Jul 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने मांगा 14 प्रधान लिपिक से स्पष्टीकरण

खगड़िया : डीएम के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को विभागीय प्रधान लिपिकों की बैठक हुई. जिसमें अनुपस्थित रहने वाले 14 प्रधान लिपिकों से डीएम ने स्पष्टीकरण की मांग करते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया. बैठक में सभी विभागों की समीक्षा की गयी. इस दौरान उपस्थित प्रधान लिपिकों को मासिक बैठक में […]

विज्ञापन

खगड़िया : डीएम के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को विभागीय प्रधान लिपिकों की बैठक हुई. जिसमें अनुपस्थित रहने वाले 14 प्रधान लिपिकों से डीएम ने स्पष्टीकरण की मांग करते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया. बैठक में सभी विभागों की समीक्षा की गयी. इस दौरान उपस्थित प्रधान लिपिकों को मासिक बैठक में रोकड़ पंजी संधारित कर उपस्थित होने का निर्देश दिया.

उन्होंने कर्मियों के अवकाश प्राप्त होने के छह माह पूर्व जिला कार्यालय को सूचित करते हुए उनके सभी पुस्तिका को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. बैठक में डीएसओ दुर्गानंद झा, गोपनीय शाखा पदाधिकारी संजीव चौधरी, अशोक कुमार शर्मा, मो फइम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन