मारपीट में दो घायल एक की हालत गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2016 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

पैसे को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद परबत्ता : प्रखंड के तेमथा करारी पंचायत अंतर्गत रहीमपुर मोड़ पर मामूली कहा सुनी में दो पक्षों में मार पीट हो गयी. इस झगड़े में इफ्तेखार खां के पुत्र शोयब खान तथा आफताब खान के पुत्र मोनू खान घायल हो गये. शोयब खान आधार कार्ड का […]
विज्ञापन
पैसे को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद
परबत्ता : प्रखंड के तेमथा करारी पंचायत अंतर्गत रहीमपुर मोड़ पर मामूली कहा सुनी में दो पक्षों में मार पीट हो गयी. इस झगड़े में इफ्तेखार खां के पुत्र शोयब खान तथा आफताब खान के पुत्र मोनू खान घायल हो गये. शोयब खान आधार कार्ड का फोटोस्टेट कराने के लिये रहीमपुर मोड़ पर एक दुकान में गये. दुकानदार ने तीन पेज फोटोस्टेट की कीमत नौ रुपये मांगा. जबकि शोयब ने कहा कि तीन पेज का छह रुपये ही होगा. इस बात को लेकर कहा सुनी हो ही रही थी कि जानकीचक निवासी प्रमोद मिश्र के पुत्र चंदन एवं कन्हैया तथा सुशील चौधरी के पुत्र राजा ने लाठी से प्रहार करना शुरू कर दिया. इसमें मोनू खान के सिर में गंभीर चोट आयी.
घटना के तुरंत बाद दोनों घायल को परबत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जहां दोनों का इलाज किया गया. मोनू खान को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. परबत्ता थाना में घायल के पिता आफताब खान के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




