हटाये गये अलौली पीएचसी प्रभारी

Published at :03 Jul 2016 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
हटाये गये अलौली पीएचसी प्रभारी

कार्रवाई. बीते छह महीने में दर्जन भर से अधिक गड़बडी के मामले उजागर आखिरकार अलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विवादास्पद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन चौधरी को पद से हटा दिया गया है. बीते छह महीनों में दर्जन भर से अधिक गड़बडी उजागर करते हुए खबर प्रकाशित होने के बाद से ही डॉ आरएन चौधरी […]

विज्ञापन

कार्रवाई. बीते छह महीने में दर्जन भर से अधिक गड़बडी के मामले उजागर

आखिरकार अलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विवादास्पद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन चौधरी को पद से हटा दिया गया है. बीते छह महीनों में दर्जन भर से अधिक गड़बडी उजागर करते हुए खबर प्रकाशित होने के बाद से ही डॉ आरएन चौधरी के पद से हटने के कयास लगने शुरू हो गये थे.
खगड़िया : आखिरकार अलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विवादास्पद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन चौधरी को पद से हटा दिया गया है. प्रभात खबर में अलौली पीएचसी सहित स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे में बीते छह महीनों में दर्जन भर से अधिक गड़बडी उजागर करते हुए खबर प्रकाशित होने के बाद से ही डॉ आरएन चौधरी के पद से हटने के कयास लगने शुरू हो गये थे. रही सही कसर छह जून को अलौली पीएचसी में डीएम के स्वास्थ्य संवाद के दौरान पूरी हो गयी.
निरीक्षण के दौरान कई गड़बड़ी सामने आने के अलावा लोगों ने भी बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था व पीएचसी प्रभारी की कारगुजारी पर से परदा हटाते हुए कार्रवाई की मांग की. इधर, डीएम ने लगातार मिल रही शिकायतों के आलोक में डॉ चौधरी को अलौली पीएचसी प्रभारी पद से हटाने का निर्देश दिया था. साथ ही कई अन्य सुधार के कदम उठाने पर जोर दिया गया.
डॉ संजीव के जिम्मे अलौली की स्वास्थ्य सेवा
डीएम के कड़े रुख के बाद सिविल सर्जन ने डॉ चौधरी को अलौली पीएचसी के निकासी व व्ययन पदाधिकारी के प्रभार से मुक्त करते हुए डॉ संजीव को पदभार सौंपा गया है. डा़ संजीव चिकित्सा पदाधिकारी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में तैनात थे. पद से हटाये गये डॉ रामनारायण चौधरी को दो दिनों के अंदर डॉ संजीव कुमार को प्रभार सौंपने को कहा गया है. फिलहाल डॉ चौधरी अब अलौली में ही सिर्फ चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर काम करते रहेंगे. जल्द ही डॉ चौधरी की अलौली अस्पताल से छुट्टी की चर्चा तेज हो गयी है.
बीते दिन स्वास्थ्य संवाद के दौरान लोगों की शिकायतों व पूर्व के मामलों को ध्यान में रखते हुए अलौली पीएचसी प्रभारी डॉ आरएन चौधरी को पद से हटा दिया गया है. स्वास्थ्य सेवा देने में आनाकानी करने वालों अधिकारी हो या कर्मचारी सब पर कार्रवाई तय है.
जय सिंह, डीएम.
डाॅ आरएन चौधरी को प्रभारी पद से हटा कर डॉ. संजीव कुमार को बनाया गया अलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
प्रभात खबर की पहल रंग लाई, डीएम ने कड़े रुख के बाद आखिरकार सिविल सर्जन ने पीएचसी प्रभारी डॉ चौधरी को पद से हटाया
बीते छह महीने में अलौली पीएचसी में दर्जन भर भ्रष्टाचार सहित दूसरी गड़बड़ी सामने आने के बाद टालमटोल कर रहा था स्वास्थ्य विभाग
फिलहाल, अलौली पीएचसी में ही चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर बने रहेंगे डॉ आरएन चौधरी, जल्द ही पीएचसी से हटाने की होगी अनुशंसा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन