पुलिस की पिटाई से शिक्षक घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jul 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : शुक्रवार को टाउनथाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे एक शिक्षक की बुरी तरह पिटाई कर दी. पिटाई से घायल शिक्षक को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया गया. बताया जाता है कि वाहन चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल शिक्षक हेमलेट नहीं पहने हुए थे. इतना देखते […]
विज्ञापन
खगड़िया : शुक्रवार को टाउनथाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे एक शिक्षक की बुरी तरह पिटाई कर दी. पिटाई से घायल शिक्षक को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया गया. बताया जाता है कि वाहन चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल शिक्षक हेमलेट नहीं पहने हुए थे. इतना देखते ही थाना के एएसआई राजेश कुमार ने शिक्षक की पिटाई कर दी.
अस्पताल में भरती घायल शिक्षक ने बताया कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय मौरकाही से अपने घर आये. आवश्यक सामान लाने के लिए थाना चौक पहुंचने पर वाहन चेकिंग कर रहे टाउन थाना के पुलिस बल द्वारा हेलमेट नहीं रहने के कारण राशि की मांग की जाने लगी. इस पर उन्होंने कहा कि रसीद देने पर ही राशि देंगे. इसी बात पर एएसआई राजेश कुमार ने कुरसी से मेरे सर पर वार कर दिया. इधर, एएसआई श्री कुमार ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




