महिला चिकित्सक को 19 लाख का अर्थदंड

खगड़िया : जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष विपिन बिहारी लाल ने गुरुवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि चिकित्सक की सेवा के कारण लोग उन्हें भगवान की उपाधि देते हैं लेकिन जब चिकित्सक अपने सेवाधर्म से चूक जाते हैं तो लोग उन्हें हैवान मानने लगते हैं. जानकारी के अनुसार हरिश्चद्र पटेल अधिवक्ता जिला […]
खगड़िया : जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष विपिन बिहारी लाल ने गुरुवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि चिकित्सक की सेवा के कारण लोग उन्हें भगवान की उपाधि देते हैं लेकिन जब चिकित्सक अपने सेवाधर्म से चूक जाते हैं तो लोग उन्हें हैवान मानने लगते हैं. जानकारी के अनुसार हरिश्चद्र पटेल अधिवक्ता जिला विधिज्ञ संघ, गोगरी अपनी पत्नी इंदुदेवी को मासिक धर्म संबंधी समस्याओं के निदान के लिए 30 मई 2015 को हैप्पी होम,
भागलपुर के डा़ॅ शैलकला श्रीवास्तव के यहां भर्ती कराया था. डाॅ ने पेट चीरकर बच्चेदानी का ऑपरेशन कर दिया. जिसमें महिला चिकित्सक द्वारा लापरवाही दिखाई गयी. जिससे रोगी के युरीनरी ब्लाइडर में जख्म पैदा हो गया. जबकि वे यूरोलाजिस्ट नहीं थी. रोगी की स्थिति गंभीर होने पर पुन: दुबे यूरोलॉजी क्लिनिक में ऑपरेशन कराना पड़ा. लेकिन रोगी की स्थिति में सुधार नहीं हुआ. रोगी को लाचार होकर दिल्ली एम्स में भरती कराना पड़ा. जहां ऑपरेशन हुआ. रोगी अभी भी जीवन और मौत से जूझ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




