इलाज के लिए एम्स भेजे गये पूर्व सांसद शहाबुद्दीन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन

विशेष केंद्रीय कारा में बंद सीवान के पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स भेज दिया गया. बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मो शहाबुद्दीन को नवगछिया से राजधानी एक्सप्रेस से उन्हें दिल्ली रवाना किया गया. उनकी सुरक्षा में इंस्पेक्टर भाई भरत, एसआइ मनीष कुमार, एसआइ उत्तम कुमार, चार हवलदार और […]
विज्ञापन
विशेष केंद्रीय कारा में बंद सीवान के पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स भेज दिया गया. बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मो शहाबुद्दीन को नवगछिया से राजधानी एक्सप्रेस से उन्हें दिल्ली रवाना किया गया. उनकी सुरक्षा में इंस्पेक्टर भाई भरत, एसआइ मनीष कुमार, एसआइ उत्तम कुमार, चार हवलदार और 16 कांस्टेबल की तैनाती की गयी, जो उनके साथ दिल्ली तक जायेंगे.
गया सेंट्रल जेल के जेलर अमरजीत कुमार सिंह को भी उनके साथ दिल्ली भेजा गया है.
अलौली के पैक्स अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या
खगड़िया : अलौली के पैक्स अध्यक्ष राजेश यादव की बुधवार की देर शाम अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. अपराधियों ने राजेश को तीन गोलियां मारी हैं. बताया जाता है कि 35 बीघा जमीन को लेकर कुख्यात अपराधी रामानंद यादव से राजेश की अदावत थी. बुधवार की शाम पैक्स अध्यक्ष पुस्तकालय चौक के नजदीक एक दुकान में बैठे थे. राजेश घर की ओर जाने लगे, तो रास्ते में बाइक पर सवार अपराधियों ने गोली मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




