सड़क हादसे में दो की मौत, चार जख्मी

Published at :18 May 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत, चार जख्मी

दुर्घटना. गढमोहनी में दो ऑटो की टक्कर, लहड़ी गांव में पलटा ट्रैक्टर अलग-अलग दो जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. गढमोहनी में एनएच 31 पर दो ऑटो के बीच हुई टक्कर में जहां ऑटो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं चार जख्मी हो गये. लड़ही में […]

विज्ञापन

दुर्घटना. गढमोहनी में दो ऑटो की टक्कर, लहड़ी गांव में पलटा ट्रैक्टर

अलग-अलग दो जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. गढमोहनी में एनएच 31 पर दो ऑटो के बीच हुई टक्कर में जहां ऑटो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं चार जख्मी हो गये. लड़ही में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गयी.
महेशखूंट : दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. मंगलवार को एनएच 31 पर गढमोहनी के समीप दो ऑटो की टक्कर में एक मौत हो गयी, जबकि ऑटो पर सवार चार लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार महेशखूंट से परबत्ता की ओर जा रही ऑटो को सामने से आ रही एक ऑटो ने ठोकर मार दी,
जिससे दोनों ऑटो पलटी गयी. ऑटो पर सवार चार लोग जख्मी हो गये. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चारों लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया, जबकि घटना स्थल पर परबत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव निवासी महेंद्र की मौत हो गयी.
महेंद्र पत्नी के साथ रोहियामा गांव से घर जा रहे थे. इंस्पेक्टर दुर्गेश राम ने बताया कि ऑटो को जब्त कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन के बयान पर मामला दर्ज किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन