आखिर कैसे परोसें बच्चों की थाल में दाल

गोगरी : प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं इन दिनों मुश्किल में हैं. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि बच्चों की थाली में दाल कैसे परोसे. दरअसल आइसीडीएस द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार के लिए प्रतिकिलो दाल का रेट 50 रुपया मिलता है. फिलहाल दाल का बाजार भाव 80 रुपया प्रति किलो […]
गोगरी : प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं इन दिनों मुश्किल में हैं. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि बच्चों की थाली में दाल कैसे परोसे. दरअसल आइसीडीएस द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार के लिए प्रतिकिलो दाल का रेट 50 रुपया मिलता है. फिलहाल दाल का बाजार भाव 80 रुपया प्रति किलो से अधिक है.
30 से 35 रुपया प्रतिकिलो का अंतर सेविकाओं के जेब पर भारी पड़ रहा है. पोषाहार को रोक नहीं सकती और विभाग घाटे की भरपाई करने में असमर्थ है, जबकि महीने की हर 15 तारीख को बंटने वाले टीएचआर में विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहते हैं. ऐसी स्थिति में अध्ययनरत बच्चे,
गर्भवती व धातृ महिलाओं को दिये जाने वाली दाल में कटौती होने पर हंगामा भी होता है. सेविकाओं से लेकर सहायिकाएं भी टेक होम राशन बांटने में फजीहत झेलती है. चना दाल के बदले दूसरा दाल भी नहीं दिया जा सकता. ऐसी परिस्थिति में सेविकाएं या तो लाभुकों को मात्रा से कम दाल देगी या फिर अपने जेब से पैसा लगाकर इसकी भरपाई करेगी. टीएचआर के अलावा प्रत्येक दिन आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को पोषाहार भी देना है. जिसमें चना दाल वाली खिचड़ी भी दी जाती है. एक दर्जन से अधिक सेविकाएं इस समस्या से सीडीपीओ कार्यालय को अवगत करा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




