खगड़िया-मुंगेर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन की फेरी बढ़ाये जाने की मांग

Published at :16 May 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया-मुंगेर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन की फेरी बढ़ाये जाने की मांग

खगड़िया : खगड़िया-मुंगेर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन की फेरी बढ़ाये जाने की मांग रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखा है. प्रेषित पत्र में कहा गया कि खगड़िया-जमाल पुर के बीच पिछले एक माह से ट्रेन शुरू है परंतु , मात्र एक ट्रेन चलने की […]

विज्ञापन

खगड़िया : खगड़िया-मुंगेर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन की फेरी बढ़ाये जाने की मांग रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखा है. प्रेषित पत्र में कहा गया कि खगड़िया-जमाल पुर के बीच पिछले एक माह से ट्रेन शुरू है परंतु

, मात्र एक ट्रेन चलने की वजह से आमलोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं, गरमी के कारण रेल यात्रियों को कई बार बेहोशी का शिकार होना पड़ता है. जबकि दूसरी ओर जेबकतरों का शिकार भी बनना पड़ता है. इसलिए उक्त रूट पर ट्रेन की फेरी बढ़ाने से रेलवे को भी अतिरिक्त आय की प्राप्ति होगी साथ ही आम नागरिक को भी रेल यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिल सकेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन