बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत

Published at :14 May 2016 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत

परेशानी. जगह-जगह जल जमाव से परेशान दिखे राहगीर वार्ड नंबर 13 में पहले से ही पुल निर्माण तथा नाला निर्माण का कार्य चल रहा था जिससे इस सड़क से गुजरना टेढ़ी खीर थी. वहीं, बारिश ने एक तो करेला उसपर नीम चढ़ा वाली कहावत कर दी. बारिश के बाद हालत यह है कि पैदल चलना […]

विज्ञापन
परेशानी. जगह-जगह जल जमाव से परेशान दिखे राहगीर
वार्ड नंबर 13 में पहले से ही पुल निर्माण तथा नाला निर्माण का कार्य चल रहा था जिससे इस सड़क से गुजरना टेढ़ी खीर थी. वहीं, बारिश ने एक तो करेला उसपर नीम चढ़ा वाली कहावत कर दी. बारिश के बाद हालत यह है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.
खगड़िया : गुरुवार को हुई हल्की सी बारिश से शहर के उत्तरी हाजीपुर के वार्ड नंबर 13 का हाल बेहाल है. इस वार्ड में पहले से ही पुल निर्माण तथा नाला निर्माण का कार्य चल रहा था. इससे इस सड़क से गुजरना टेढ़ी खीर थी. वहीं, बारिश ने एक तो करेला उसपर नीम चढ़ा वाली कहावत कर दी. बारिश के बाद हालत यह है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.
उत्तरी हाजीपुर के वार्ड नंबर 13 के दुर्गा स्थान से शिव मंदिर होते हुए काली स्थान, पटेल चौक, सन्हौली पंचायत के गोशाला रोड, इंस्पेक्टर काॅलोनी से अस्पताल रोड का स्वरूप बिगड़ा हुआ है. यह किसी कीचड़भरा जलाशय सदृश्य दिखता है. इधर, शहर के स्टेशन रोड, एमजी रोड, थाना रोड, मील रोड सहित कई जगहों पर जल जमाव की समस्या विकराल हो चुकी है.
मालूम हो शहर के उत्तरी भाग पटेल चौक से संसारपुर ढाला तक जिले का प्रमुख प्रतिष्ठान अवस्थित है. इसी रोड में सदर अस्पताल, परिसदन भवन, आइबी, एसडीओ कचहरी, जिला व्यवहार न्यायालय सहित समाहरणालय आदि कार्यालय अवस्थित है. जिसके कारण जिले की बड़ी आबादी इस सड़क से होकर आवाजाही करते हैं. सड़क की स्थिति देख कर लोगों को आवागमन में होने वाली कठिनाई का अंदाजा लगाया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन