जमीन विवाद में मारपीट, एक दर्जन घायल

खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रांकों पंचायत अंतर्गत खर्रा गांव में बांस काटने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के एक दर्जन लोग घायल हो गये. एक पक्ष के मुकेश यादव ने बताया कि द्वितीय पक्ष के रणवीर यादव के साथ पिछले एक साल से जमीन विवाद का […]
खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रांकों पंचायत अंतर्गत खर्रा गांव में बांस काटने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के एक दर्जन लोग घायल हो गये. एक पक्ष के मुकेश यादव ने बताया कि द्वितीय पक्ष के रणवीर यादव के साथ पिछले एक साल से जमीन विवाद का मामला न्यायालय में लंबित है. इस संबंध में मुकेश यादव ने बताया बांस काटने के दौरान मदन यादव, रंजीत यादव, रणवीर यादव आदि ने हमला हमला कर दिया.
17 धूर जमीन को लेकर झगड़ चल रहा है. जिसको लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें मुकेश यादव, कृष्णा देवी पति विद्यानंद यादव, कावो देवी, मनोहर यादव सहित दूसरे पक्ष के रणवीर यादव, रंजीत यादव पिता सत्तों यादव व सबुल देवी आदि घायल हो गये. सभी महिला व पुरुषों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इधर, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




