वंचित पंचायतों में खुलेगी शाखा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

पहल. जिले के 83 पंचायतों में नहीं है बैंक की शाखा 31 मार्च 2017 तक जिले के ऐसे सभी, पंचायतों में बैंक की शाखा खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जहां पहले से बैंक की कोई शाखा मौजूद नहीं है. खगड़िया : 31 मार्च 2017 तक जिले के ऐसे सभी, पंचायतों में बैंक की शाखा […]
विज्ञापन
पहल. जिले के 83 पंचायतों में नहीं है बैंक की शाखा
31 मार्च 2017 तक जिले के ऐसे सभी, पंचायतों में बैंक की शाखा खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जहां पहले से बैंक की कोई शाखा मौजूद नहीं है.
खगड़िया : 31 मार्च 2017 तक जिले के ऐसे सभी, पंचायतों में बैंक की शाखा खोलने का लक्ष्य रखा गया है. जहां पहले से बैंक की कोई शाखा मौजूद नहीं है. इसके अलावा पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में बैंक की कोई शाखा मौजूद नहीं है. इसके अलावे पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में बैंक की ब्रिक एंड मोर्टार शाखा यानी मिनी शाखा खोले जायेंगे. ऐसे गांवों में भी मिनी शाखा खोलने का लक्ष्य रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मार्च 2017 तक रखा गया है.
यह निर्देश काफी पूर्व दिया गया था. लेकिन आरबीआइ द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में हो रही विलंब के कारण पुन: बैंक से वंचित पंचायतों में नई शाखा तथा पांच हजार से अधिक आबादी बाले गांवों में मिनी शाखा खोलने के लिए सपत्र लिखा गया है. बैंक खोलने को लेकर वित्त विभाग पटना ने सभी डीएम को पत्र लिख कर पहले ऐसे पंचायतों तथा पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों की सूची मांगी है. वित्त विभाग में पदस्थापित अवर सचिव सुधीर कुमार ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य के 8471 ग्राम पंचायतों में से 3173 पंचायतों में ही बैंक है जबकि 5298 पंचायत में कोई शाखा नहीं है. 31 मार्च 2017 तक सभी 5 हजार से अधिक अबादी वाले गांवों में बैंक की ब्रिक एंड मोर्टार शाखा/मिनी शाखा खोलने का लक्ष्य रखा गया है. अपर सचिव ने तीन दिनों में ऐसे पंचायत एवं गांव की सूची राज्य स्तर पर भेजने को कहा है.
इस जिले की स्थिति : खगड़िया जिले में मौजूद बैंक की शाखा से अगर पंचायत व पांच हजार अधिक गांवों की तुलना की जाए तो यहां काफी असमानता है. यहां आवश्यकता के अनुसार आधे से भी कम बैंक की शाखा हैं. शहर में तो बैंकों की संख्या पर्याप्त मानी जा रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की कमी साफ देखी जा रही है. जैसा की आंकड़ा भी बता रहा है. सबसे पहले बात पंचायत व मौजूद बैंक शाखा की. इस जिले पंचायतों की संख्या 129 है जबकि मात्र 46 पंचायतों में ही बैंक की शाखा मौजूद है यानी 83 पंचायतों में बैंक की कोई शाखा मौजूद नहीं है. इसी तरह जिले में पांच हजार से अधिक अबादी वाले गांवों में बैंकों की संख्या 35 है जबकि 65 ऐसे गांवों में बैंक की शाखा नहीं है. वर्ष 2011 के जणगणना के अनुसार इस जिले में पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों की संख्या 100 के करीब हैं. ऐसे 65 प्रतिशत गांवों में शाखा अथवा मिनी शाखा मौजूद नहीं है. कुल मिला कर इस जिले में 229 शाखा/मिनी शाखा की आवश्यकता है जिसके विरुद्ध मात्र 101 शाखा ही मौजूद है.
पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांव में खुलेगी मिनी शाखा
मार्च 2017 तक इन जगहों बैंक शाखा खोलने का लक्ष्य
वित्त विभाग ने मांगा बैंक विहीन पंचायतों व गांवों की सूची
प्रखंडों की स्थिति
सदर प्रखंड में बैंकों की संख्या सर्वाधिक 35 हैं. जिसमें आधे से अधिक शाखा शहर में मौजूद हैं. यहां के 14 पंचायतों में बैंक शाखा नहीं है. इसी तरह मानसी प्रखंड में बैंक शाखा की संख्या छह हैं. यहां चार पंचायतों में शाखा नहीं है. अलौली प्रखंड के 13 पंचायतों में किसी बैंक की शाखा नहीं है. यहां कुल 10 शाखाएं मौजूद हैं. चौथम प्रखंड में विभिन्न बैंकों की आठ शाखाएं हैं. इस प्रखंड के आठ पंचायतों में शाखा नहीं हैं. वहीं गोगरी अनुमंडल के तीन प्रखंडों की स्थिति भी यही है. परबत्ता प्रखंड के 18 पंचायतों में बेलदौर के 12 तथा गोगरी के 14 पंचायतों में बैंक की कोई शाखा नहीं है. इन तीनों प्रखंडों में क्रमस: 8, 7 तथा 16 शाखा मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




