मांगों को ले भाकपा माले का प्रदर्शन

Published at :11 May 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों को ले भाकपा माले का प्रदर्शन

बारसोई : केंद्र सरकार जेएनयू के छात्र संगठनों और उक्त विश्वविद्यालय के विरोध में साजिश कर रही है. हम उनका मंसूबा पूरा होने नहीं देंगे. आजाद भारत में हमें आजादी चाहिए तथा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी, हमारा आंदोलन चलता रहेगा. उक्त बातें प्रदर्शन करते छात्रों के मुखिया मो काजिम ने मंगलवार को […]

विज्ञापन

बारसोई : केंद्र सरकार जेएनयू के छात्र संगठनों और उक्त विश्वविद्यालय के विरोध में साजिश कर रही है. हम उनका मंसूबा पूरा होने नहीं देंगे. आजाद भारत में हमें आजादी चाहिए तथा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी, हमारा आंदोलन चलता रहेगा. उक्त बातें प्रदर्शन करते छात्रों के मुखिया मो काजिम ने मंगलवार को बारसोई बाजार में प्रदर्शन के दौरान कहीं. इस अवसर पर उपस्थित दर्जनों छात्रों और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने अभिव्यक्ति की आजादी,

गरीबी और भुखमरी से आजादी, साजिश से आजादी के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया. जेएनयू के छात्र संगठन के पदाधिकारियों के निलंबन वापस करते हुए उन्हें फिर से बहाल करने की मांग की गयी. बारसोई विधायक कॉमरेड महबूब आलम ने भी प्रदर्शन में भाग लिया. उन्होंने कहा कि कन्हैया प्रकरण में भाकपा माले छात्रों के समर्थन में लगातार खड़ा है. इस संबंध में बिहार सरकार और नीतीश कुमार को भी पहल करनी चाहिए. इस अवसर पर उमेश यादव, कामरेड गुलजार, मोहम्मद मुमताज, कॉमरेड खिदीर बख्श, कामरेड भूला इत्यादि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन