सब मिल कर खगड़िया को विकसित बनायें : डीएम

Published at :11 May 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
सब मिल कर खगड़िया को विकसित बनायें : डीएम

36 वें स्थापना दिवस पर डीएम ने कृषि व दुग्ध व्यवसाय में अग्रणी जिला बनाने का लिया संकल्प खगड़िया : जिला स्थापना दिवस में डीएम जय सिंह ने खगड़िया को अग्रणी जिला बनाने के लिये हर संभव कोशिश का एलान करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इसके लिये कई कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने […]

विज्ञापन

36 वें स्थापना दिवस पर डीएम ने कृषि व दुग्ध व्यवसाय में अग्रणी जिला बनाने का लिया संकल्प

खगड़िया : जिला स्थापना दिवस में डीएम जय सिंह ने खगड़िया को अग्रणी जिला बनाने के लिये हर संभव कोशिश का एलान करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इसके लिये कई कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि यह जिला मक्का एवं केला तथा कृषि संबंद्ध व्यवसाय तथा मत्स्य पालन एवं दुग्ध उत्पादन में अग्रणी जिला है.
सात नदियों के प्रवाह का सकुशल प्रबंधन इस दिशा में विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने की असीम संभावना उत्पन्न करता है. जिला प्रशासन इस दिशा में सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन कर जिलेवासियों की जीवनशैली एवं आर्थिक क्षमता में उल्लेखनीय प्रगति के लिए कटिबद्ध है.
जिलाधिकारी श्री सिंह ने खगड़िया जिला स्थापना दिवस के 36वें वर्षगांठ के मौके पर कहा कि ऐतिहासिक पन्नों में फरकिया के नाम से चर्चित रहा खगड़िया जिला आज विकास की नयी ऊंचाइयों को छू रहा है. खगड़िया जिलेवासियों को जिला स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए जिलाधिकारी जय सिंह ने यह अपेक्षा जतायी है कि जिले के सर्वांगीण विकास में आम जनता का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा. साथ ही डीएम ने अमन, शांति और सद्भावना के पवित्र वातावरण में न्याय के साथ विकास को जिला प्रशासन की प्राथमिकता बताया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन