देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, जेल

गोगरी : गोगरी में पांचवें चरण को लेकर सोमवार को होने वाले पंचायत चुनाव के पूर्व गोगरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए मुहिम चलायी जा रही है. सोमवार की रात को गोगरी पुलिस ने सलखुआ निवासी मुन्ना कुमार से 48 देसी शराब […]
गोगरी : गोगरी में पांचवें चरण को लेकर सोमवार को होने वाले पंचायत चुनाव के पूर्व गोगरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए मुहिम चलायी जा रही है. सोमवार की रात को गोगरी पुलिस ने सलखुआ निवासी मुन्ना कुमार से 48 देसी शराब के बोतल के साथ उत्तरी जमालपुर पंचायत के खटहा में मोबाइल टावर से गिरफ्तार किया है.
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. शराब के साथ गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए गोगरी थानाध्यक्ष ने बताया की कई दिनों से टावर में देसी शराब बिकने की सूचना मिल रही थी. इसी क्रम में अचानक छापेमारी किया गया. जिसमें सफलता हाथ लगी है गिरफ्तार मुन्ना को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




