खगड़िया : भाकपा के अंचल मंत्री की गोली मार कर हत्या

Published at :09 May 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया : भाकपा के अंचल मंत्री की गोली मार कर हत्या

सदानंद सिंह को मारी दो गोली धिगोगरी/पसराहा : पसराहा गांव में नेताओं की हत्या का सिलसिला रूक नहीं रहा है. बीते शनिवार की देर रात पसराहा गांव के पास अपराधियों ने भाकपा माले नेता सह भाकपा के अंचल मंत्री सदानंद सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी. नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जम […]

विज्ञापन

सदानंद सिंह को मारी दो गोली

धिगोगरी/पसराहा : पसराहा गांव में नेताओं की हत्या का सिलसिला रूक नहीं रहा है. बीते शनिवार की देर रात पसराहा गांव के पास अपराधियों ने भाकपा माले नेता सह भाकपा के अंचल मंत्री सदानंद सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी. नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जम कर नारे लगाये और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मृतक के परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया था, लेकिन पुलिस के काफी समझाने-बुझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
वहीं गोगरी में माले कार्यकर्ता व सदानंद के परिजनों ने सरकार एवं प्रशासन को इस हत्या का दोषी ठहराया है. घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि अंचल मंत्री सदानंद सिंह प्रत्येक दिन की भांति अपने बासा पर शनिवार की रात करीब नौ बजे घर से खाना खाकर सोने गये थे. रात लगभग 12 बजे अपराधियों ने सदानंद सिंह को गोली मार दी.
खगड़िया : भाकपा के…
गोली उनके पेट में लगी, जिसके कारण उनकी मौत हो गयी. अपराधियों ने उन्हें दो गोली मारी. हालांकि बासा के आसपास कुछ घर भी है, लेकिन पुलिस के पूछताछ के दौरान लोगों ने गोली की आवाज सुनने से इनकार कर दिया. स्थानीय लोगों व सदानंद सिंह के परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन सदानंद सिंह सुबह अपने बासा से पांच बजे उठ कर अपने पशु को चारा देते थे, लेकिन जब सुबह छह बजे तक वो सोये रहे तो लोगों को शक हुआ और पास आकर जगाया तो देखा की सदानंद को गोली लगी है और इनकी मौत हो गयी है. आसपास के लोगों को सुबह छह बजे इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना पसराहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दिया.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद का लग रहा है. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी उषा देवी के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन