करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

Published at :08 May 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

चौथम : थाना क्षेत्र के शाहरकुंडी गांव में शनिवार की सुबह एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक चौथम थाना के गढ़िया निवासी रामानंद झा को मानसी थाना के शाहरकुंडी गांव बिजली ठीक करने गये थे. इस दौरान बगैर लाइट कटे रामानंद को बिजली के खंभे पर चढ़ा […]

विज्ञापन

चौथम : थाना क्षेत्र के शाहरकुंडी गांव में शनिवार की सुबह एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक चौथम थाना के गढ़िया निवासी रामानंद झा को मानसी थाना के शाहरकुंडी गांव बिजली ठीक करने गये थे. इस दौरान बगैर लाइट कटे रामानंद को बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया, जहां करंट लगने से वह पोल से गिरा और उसका सर फट गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक के पुत्र हितेश कुमार के बयान पर मानसी थाना में प्राथमिकी दर्ज गयी है. थाना प्रभारी कपिलदेव कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन