गुर्गे के सहारे सरगना तक पहुंचेगी पुलिस

Published at :15 Jan 2016 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
गुर्गे के सहारे सरगना तक पहुंचेगी पुलिस

खगड़िया : लॉटरी गिरोह के शातिर सदस्य की गिरफ्तारी के बाद अब सदर थाना पुलिस गिरोह के सरगना तक पहुंचने की तैयारी में है. इसके लिये पुलिस ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि गिरफ्तार रमेश यादव ने पुलिसिया पूछताछ में गिरोह के संचालन से जुड़े कई राज उगले हैं. साथ […]

विज्ञापन

खगड़िया : लॉटरी गिरोह के शातिर सदस्य की गिरफ्तारी के बाद अब सदर थाना पुलिस गिरोह के सरगना तक पहुंचने की तैयारी में है. इसके लिये पुलिस ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि गिरफ्तार रमेश यादव ने पुलिसिया पूछताछ में गिरोह के संचालन से जुड़े कई राज उगले हैं. साथ ही लॉटरी के काले धंधे में लगे सरगना सहित कई गुर्गें के बारे में पुलिस को पुख्ता जानकारी दी है.

गिरफ्तारी में जुटी पुलिस: इसके बाद और कई गरदन दबोचने की फिराक में पुलिस जगह जगह छापेमारी में लगी हुई है. इधर, सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शख्स की निशानदेही पर जल्द ही कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. बता दें कि शहर के व्यस्ततम इलाका एमजी मार्ग में बुधवार को लॉटरी बेचते हुए रमेश यादव नामक युवक को टाइगर मोबाइल ने धर दबोचा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन