मकर संक्रांति में बच्चे जम कर करेंगे पतंगबाजी

मकर संक्रांति में बच्चे जम कर करेंगे पतंगबाजी गोगरी. मकर संक्रांति को ले पतंग खरीदने की होड़ बच्चों में आरंभ हो गयी है. बच्चे इस पारंपरिक खेल के प्रति काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. बदलते परिवेश में इसका तरीका भी बदला है. पहले बच्चे अपने घरों में ही स्वयं पतंग व उचका बनाकर धागा […]
मकर संक्रांति में बच्चे जम कर करेंगे पतंगबाजी गोगरी. मकर संक्रांति को ले पतंग खरीदने की होड़ बच्चों में आरंभ हो गयी है. बच्चे इस पारंपरिक खेल के प्रति काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. बदलते परिवेश में इसका तरीका भी बदला है. पहले बच्चे अपने घरों में ही स्वयं पतंग व उचका बनाकर धागा का मंझा कर पतंग उड़ाने का आनन्द लेते थे. लेकिन समय के अनुसार इसमें भी बदलाव आया है. आज के बदलते परिवेश में सब कुछ रेडीमेड हो गया है. पिछले दो दशक से इसमें काफी बदलाव देखा जा रहा है. मूल रुप से इसे ग्रामीण परिवेश का खेल माना जाता था. लेकिन इसका विस्तार शहरी क्षेत्रों में हुआ है. परिणाम है कि अब इसका समय भी निर्घारित हो गया है और यह मकरसंक्रांति का खेल बनकर रह गया हैं.कागज के बजाय प्लास्टिक ने लिया स्थान पहले कागज के पतंग बनाये जाते थे जो काफी हल्का होने के साथ दूर आसमान तक जाता था. बदलते परिवेश में अब कागज के इक्का दुक्का पतंग कहीं कहीं दिखाई पड़ते हैं. इसका स्थान प्लास्टिक ने ले लिया है.फिल्म वाले पतंग की है मांगबाजारों में पतंगों पर स्पाइडर मैन जैसे सुपर हीरो व फिल्मी हीरोइनों की तस्वीर के साथ नाम लिखा पतंग बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है. उचका व धागा में भी परविर्तन हुआ है. अब धागा को मंझा करने की जरुरत नहीं होती. मंझा किया हुआ धागा भी बाजारों में आसानी से उपलब्ध है.कहते हैं विक्रेताजमालपुर बाजार के रोड नम्बर 14 के पतंग विक्रेता लल्लू कुमार कहते हैं पतंगों व उचका का निर्माण पटना व बिहारशरीफ के साथ गया में व्यापक पैमाने पर होता है. धागा वाराणसी से मंगाया जाता है. मकर संक्रांति का पर्व आते ही इसकी मांग काफी बढ़ गयी है. पिछले वर्ष की अपेक्षा मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.क्या है पतंगों का मूल्यप्लेन बड़ा पतंग- 3 रुपये प्रतितसवीर वाला पतंग – 5 से 10 रुपये प्रतिछोटा पतंग- 2 रुपये प्रतिउचका साधारण- 15 रुपये प्रतिधागा वाला सूता मंझा हुआ – 50 से 500 रुपये तककेवल सादा धागा – 10 से 20 रुपये प्रति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




