रेल एसपी ने आरोपियों से की पूछताछ

Published at :11 Jan 2016 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
रेल एसपी ने आरोपियों से की पूछताछ

मामला जसीडीह से पकड़े गये साइबर क्राइम के दो शातिरों का, खगड़िया रेल थाने में चल रही पूछताछ खगड़िया रेल थाना पहुंचे रेल एसपी ने एएसपी व थानाध्यक्ष को गहराई से छानबीन का दिया निर्देश मोबाइल लोकेशन के आधार पर जसीडीह स्टेशन से पकड़े गये दोनों शातिर से पूछताछ में हाथ लगे कई अहम सुराग […]

विज्ञापन

मामला जसीडीह से पकड़े गये साइबर क्राइम के दो शातिरों का, खगड़िया रेल थाने में चल रही पूछताछ

खगड़िया रेल थाना पहुंचे रेल एसपी ने एएसपी व थानाध्यक्ष को गहराई से छानबीन का दिया निर्देश
मोबाइल लोकेशन के आधार पर जसीडीह स्टेशन से पकड़े गये दोनों शातिर से पूछताछ में हाथ लगे कई अहम सुराग
2014 में खगड़िया रेल थाना में कार्यरत एक सिपाही के एटीएम से 97 हजार रुपये की हुई थी फर्जी निकासीॉ
खगड़िया रेल थाना में मामला दर्ज होने के बाद सरगरमी से तलाश में जुटी थी रेलवे पुलिस की टीम
खगड़िया : साइबर क्राइम के एक मामले में झारखंड के जसीडीह रेलवे स्टेशन से शनिवार को दबोचे गये दो शातिर से खगड़िया रेल थाने में पूछताछ की जा रही है. रविवार को कटिहार रेल एसपी जितेन्द्र मिश्रा ने खगड़िया रेल थाने पहुंच कर दोनों शातिर से पूछताछ की. साथ ही मौके पर मौजूद एएसपी व रेल थानाध्यक्ष को कड़ाई से छानबीन का निर्देश दिया. बताया जाता है कि
पूछताछ के दौरान दोनों शातिर ने कई अहम राज पुलिस के समक्ष खोले हैं. पर, अनुसंधान प्रभावित होने के ख्याल से रेल पुलिस कुछ बोलने से कतरा रही है. रेल एसपी ने कहा कि दोनों को पूछताछ के लिये लाया गया है.
क्या है पूरा मामला
वर्ष 2014 में खगड़िया रेल थाना के एक सिपाही को झांसे में लेकर एटीएम नंबर हासिल कर साइबर क्राइम की घटना को अंजाम दिया गया. एटीएम नंबर वगैरह जानने के बाद संबंधित रेल पुलिस के खाते से 97 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली गयी. इसकी शिकायत रेल थाना खगड़िया में करने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
इसके बाद से ही रेल पुलिस आरोपी की तलाश में सरगरमी से जुटी हुई थी. बीते दिनों मोबाइल लोकेशन के आधार पर खगड़िया रेल थानाध्यक्ष शरत कुमार ने झारखंड के जसीडीह रेलवे स्टेशन से दो शातिरों को पकड़ा. पकड़े गये दोनों शातिर जामताड़ा के हेठ करमाटांड़ निवासी विष्णु मंडल व सुरेश मंडल बताये जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन