पीडीएस दुकानों पर लगाना होगा राशन का नमूना

Published at :11 Jan 2016 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
पीडीएस दुकानों पर लगाना होगा राशन का नमूना

बेलदौर : जनवितरण प्रणाली के दुकानों पर अब गेहूं व चावल का नमूना लगाना अनिवार्य होगा. इसके लिए सभी पीडीएस दुकानदारों को एसडीओ की उपस्थिति में बीडीओ सह एमओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने एमओ एवं एजीएम के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रमाणित चावल एवं गेहूं के नमूने को दुकानदारों को दिया. इसके साथ ही निरीक्षण पंजी […]

विज्ञापन

बेलदौर : जनवितरण प्रणाली के दुकानों पर अब गेहूं व चावल का नमूना लगाना अनिवार्य होगा. इसके लिए सभी पीडीएस दुकानदारों को एसडीओ की उपस्थिति में बीडीओ सह एमओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने एमओ एवं एजीएम के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रमाणित चावल एवं गेहूं के नमूने को दुकानदारों को दिया.

इसके साथ ही निरीक्षण पंजी एवं उपभोक्ताओं के सुझाव एवं शिकायत के लिए एक पंजी भी पीडीएस दुकानदारों को दी गयी है. बीडीओ के इस प्रयास की सरहाना करते हुए एसडीओ ने डीलरों से इसका अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. शनिवार को ई किसान भवन में एसडीओ संतोष कुमार के अध्यक्षता में पीडीएस दूकानदारों की बैठक हुई. बैठक में एसडीओ, बीडीओ, सीओ, प्रभारी एजीएम के अलावा राजेश कुमार सिंह सहित दर्जनों पीडीएस दुकानदारों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन