लचका पुल पर लूटपाट से भयभीत हैं लोग

Published at :13 Dec 2015 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
लचका पुल पर लूटपाट से भयभीत हैं लोग

लचका पुल पर लूटपाट से भयभीत हैं लोग अलौली. खगड़िया-अलौली मुख्य मार्ग पर रात्रि में बाइक सवार से लूटपाट की घटना से लोग भयभीत हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस प्रशासन चौकीदार को ड्यूटी पर लगा कर आश्वस्त हो जाता है. फिर भी घटना में कमी नहीं आयी है. ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य […]

विज्ञापन

लचका पुल पर लूटपाट से भयभीत हैं लोग अलौली. खगड़िया-अलौली मुख्य मार्ग पर रात्रि में बाइक सवार से लूटपाट की घटना से लोग भयभीत हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस प्रशासन चौकीदार को ड्यूटी पर लगा कर आश्वस्त हो जाता है. फिर भी घटना में कमी नहीं आयी है. ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर रटनाहा मोर से लेकर लचका कुआं हनुमान मंदिर तक इस तरह की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं. अब तो वाहन चालक के साथ लूटपाट के बाद मारपीट कर जख्मी भी कर दिया जाता है. देर रात व अहले सुबह घटना को अंजाम दिया जाता है. उल्लेखनीय है बीते गुरुवार की रात आठ बजे रौन गांव के उड़ेन कुमार, राज कुमार एवं अनिल कुमार घर आ रहे थे. अपराधियों ने इन तीनों से नकदी, सोने का चेन, मोबाइल आदि लूट लिया. साथ ही तीनों के साथ मारपीट की. हालांकि इस मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस तरह की घटना से रात्रि में यात्रा करने से लोग परहेज करने लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन