कुहासा बढते ही सड़क दुर्घटना की बढी रफ्तार

Published at :13 Dec 2015 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
कुहासा बढते ही सड़क दुर्घटना की बढी रफ्तार

कुहासा बढते ही सड़क दुर्घटना की बढी रफ्तार 20 दिन मे जा चुकी है लगभग एक दर्जन लोगों की जानखगडि़या. कुहासा बढ़ने के साथ ही सड़क दुर्घटना की रफ्तार बढ़ गयी है. लगभग 20 दिनों में एक दर्जन से अधिक लोगों की जाने जा चुकी है. दर्जनों लोग घायल हो चुकी है. इसके बावजूद लोग […]

विज्ञापन

कुहासा बढते ही सड़क दुर्घटना की बढी रफ्तार 20 दिन मे जा चुकी है लगभग एक दर्जन लोगों की जानखगडि़या. कुहासा बढ़ने के साथ ही सड़क दुर्घटना की रफ्तार बढ़ गयी है. लगभग 20 दिनों में एक दर्जन से अधिक लोगों की जाने जा चुकी है. दर्जनों लोग घायल हो चुकी है. इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे है. सड़कों पर युवाओं द्वारा बाइक से लहेरिया काटी जा रही है. पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चेकिंग तथा ओवर लोडिंग रोकने के लिए कोशिश की जा रहा है. इसके बावजूद भी सड़क दुर्घटना नहीं रुक रहा है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को गोगरी थाना क्षेत्र के कौआ कोल के समीप सड़क दुर्घटना में उसरी नया टोला निवासी मो मोजिवउद्दीन की मौत हो गयी. बाद में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग 6 वाहन को जब्त किया गया. 12 दिसंबर को बन्नीहॉट के समीप कुहासा के कारण एक किशोर को ट्रेन ने ठोकर मार दी. जिसके कारण बालक की मौत हो गयी. 9 दिसंबर को एनएच 31 पर बलुवाही बस स्टैंड के समीप बाइक सवार रहीमपुर निवासी विजय शंकर के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. इसी प्रकार 16 नवंबर को पसराहा थाना क्षेत्र. के काली चकला गांव में सड़क दुर्घटना में सावित्री देवी की मौत हो गयी. जबकि बेलदौर थाना क्षेत्र के फुलवडि़या गांव स्थित पीडब्लूडी सड़क के किनारे खड़े चार वर्षीय सुमन कुमार को बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दी . जिससे उसकी मौत एक निजी क्लिनिक में उपचार के दौरान 30 नवंबर को हो गया. वहीं दो अ लग अलग घटनाओं में एक दिसंबर को पसराहा एनएच 31 पर एक ट्रक्टर के ठोकर से गोगरी थाना क्षेत्र के बसुआ गांव निवासी सच्चिदानंद यादव की मौत हो गयी. जबकी मुफस्सिल थाना क्षेत्र समीप संसारपुर गांव के समीप एनएच 31 पर एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया. हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पायी. 3 दिसंबर को परबत्ता थाना क्षेत्र के नया गांव में ट्रक्टर पलट जाने के कारण रंजीत सिंह की मौत हो गयी. 4 दिसंबर को महेशखूंट थाना क्षेत्र के काजीचक ढाला के समीप सड़क क ेकिनारे खड़े दो लोगों को एक टैंकर ने कुचल दिया. जिसमें काजीचक गांव निवासी 40 वर्षीय पारो शर्मा तथा 50 वर्षीय रामस्वरुप मुणी की मौत हो गयी.बीते 7 दिसंबर को कुम्हरचक्की गांव के समीप एनएच 31 पर एक होमगार्ड जवान की मौत सड़क दुर्घटना मे ंहो गया. और गोगरी थाना क्षेत्र के मैरा पंचायत स्थित लछमिनियां गांव खारोधार के समीप एक जीप के पलटी करने से फुलोमुनी, सुधीर मुनी, ओमप्रकाश यादव, रंजीत कुमार एवं शंभु दास घायल हो गया.वहीं परबत्ता थाना क्षेत्र के महेशखूंट मोड़ सलारपुर में एक ऑटो के पलटी करने से गुडि़या देवी, मुंगा देवी घायल हो गये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन