छात्र का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Published at :04 Dec 2015 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

छात्र का शव पहुंचते ही मचा कोहराम फोटो है 19 मेंकैप्सन- विलाप करते ग्रामीण प्रतिनिधि, मानसीप्रखंड के सैदपुर पंचायत निवासी जदयू के जिला महासचिव राजनीति प्रसाद सिंह के 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार का शव घर पर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. शव के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. […]

विज्ञापन

छात्र का शव पहुंचते ही मचा कोहराम फोटो है 19 मेंकैप्सन- विलाप करते ग्रामीण प्रतिनिधि, मानसीप्रखंड के सैदपुर पंचायत निवासी जदयू के जिला महासचिव राजनीति प्रसाद सिंह के 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार का शव घर पर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. शव के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. मृत दीपक पांच भाई बहनों में दूसरे स्थान पर था. दीपक की मां का रो रो कर बुरा हाल हो था. वे रोते हुए मूर्क्षित हो जाती थीं. वे बार-बार पुत्र के शव से लिपटकर रोने लगती थीं. चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. पिता राजनीति प्रसाद का भी रो रो कर बुरा हाल हो गया. उल्लेखनीय है की गत सोमवार की रात को भोपाल में सड़क दुर्घटना में दीपक की मौत हो गयी थी. दीपक इंजीनियरिंग के फाइनल इयर छात्र था. मौत से गांव में शोक की लहर है.बिस्तर पर मृत मिला बंटी सिंहवहीं पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी लुटो सिंह के 30 वर्षीय पुत्र बंटी सिंह की मौत भी गुरुवार की रात हो गयी. परिजनों ने बताया की बंटी अन्य दिनों की भांति घर आया. खाना खाकर सो गया. सुबह बिस्तर पर अचेत पड़ा था. उसे खगड़िया ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया. टोले में दो-दो घटनाओं से लोग गमगीन हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन