ट्रेन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दो अन्य जख्मी

खगड़िया : बिहार के खगड़िया और मानसी रेलवे स्टेशनों के बीच संसारपुर ढाला के समीप एक मानवरहित रेलवे क्रासिंग को पार कर रहे एक मोटरसाइकिल सवार की आज एक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रुप जख्मी हो गयी. खगड़िया रेलवे स्टेशन राजकीय रेल थाना प्रभारी अनिल […]
खगड़िया : बिहार के खगड़िया और मानसी रेलवे स्टेशनों के बीच संसारपुर ढाला के समीप एक मानवरहित रेलवे क्रासिंग को पार कर रहे एक मोटरसाइकिल सवार की आज एक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रुप जख्मी हो गयी.
खगड़िया रेलवे स्टेशन राजकीय रेल थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि उक्त मानवरहित रेलवे क्रासिंग को एक मोटरसाइकिल सवार होकर पार कर रहे संसारपुर गांव निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य आज राज्यरानी ट्रेन की चपेट में आ गए जिनमें से मोटरसाइकिल चालक ऋतुराज भगत 28 की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी कोमल और और बहन रिया गंभीर रुप से घायल हो गयीं.
उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के साथ घायलों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




