बैंक व कार्यालय का चक्कर लगा रहे किसान

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के किसानों को बरबाद हुए फसल की क्षतिपूर्ति कब तक मिल पायेगी, इसका ठोस जवाब न तो किसानों को प्रखंड कार्यालय से मिल रहा है, न तो बैंक अधिकारी ही दे पा रहे हैं. दो माह से किसानों की चयनित सूची बैक एवं प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही है. बावजूद अबतक […]
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के किसानों को बरबाद हुए फसल की क्षतिपूर्ति कब तक मिल पायेगी, इसका ठोस जवाब न तो किसानों को प्रखंड कार्यालय से मिल रहा है, न तो बैंक अधिकारी ही दे पा रहे हैं. दो माह से किसानों की चयनित सूची बैक एवं प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही है. बावजूद अबतक किसानों के बैंक खाते में क्षतिपूर्ति की निर्धारित राशि आरटीजीएस से नहीं भेजी जा सकी है. क्षतिपूर्ति की राशि आरटीजीएस करने को लेकर बैंक अधिकारी प्रखंड कर्मियों पर तो प्रखंड कर्मी बैंक अधिकारी पर थोप कर पल्ला झाड़ ले रहे हंै. वहीं बीडीओ रामानुज कौशिक ने बताया कि क्षतिपूर्ति की राशि अंतरण को लेकर भेजी गयी एडवाइस को बैंक अधिकारियों ने कुछ किसानों का खाता गलत होने के कारण लौटा दिया है. त्रुटि रहित एडवाइस को अपडेट कर अविलंब बैंक भेजने के लिए संबंधित कर्मी को निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










