परचा की चर्चा को लेकर गांव में लगा चौपाल

Published at :28 Jun 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
परचा की चर्चा को लेकर गांव में लगा चौपाल

फोटो है.5 में कैप्सन: चौपाल में भाग लेते विधान परिषदचौथम. विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू नेता एवं कार्यकर्ताओं ने गांव-कस्बे में चौपाल लगा कर परचा पर चर्चा कर आम जनों को विकास योजनाओं की जानकारी दी. जदयू द्वारा आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के देवका गांव में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चौपाल […]

विज्ञापन

फोटो है.5 में कैप्सन: चौपाल में भाग लेते विधान परिषदचौथम. विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू नेता एवं कार्यकर्ताओं ने गांव-कस्बे में चौपाल लगा कर परचा पर चर्चा कर आम जनों को विकास योजनाओं की जानकारी दी. जदयू द्वारा आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के देवका गांव में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल ने की. चौपाल को संबोधित करते हुए जदयू के जिला महासचिव ज्ञानदेव प्रसाद देव ने कहा कि नीतीश कुमार ने विगत नौ वर्षों मे ंसूबे को शिक्षा,स्वास्थ्य, बेरोजगारी सहित अन्य बुनियादी समस्याओं का निदान किया है. पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कौशल सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव में सूबे का विकास ही नीतीश कुमार की पहचान बनेगा. विकास मुद्दे पर नीतीश की सरकार एक बार फिर बनेगी. मौके पर प्रफुल्ल कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सिकंदर पासवान, महंत सिंह, रामेश्वर साह, नवीन यादव, मटरू यादव, सुनील सिंह, मुरारी सिंह, रामदेव सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन