सिरजुआ ने वकिया को दो विकेटों से हराया

Published at :18 Jun 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सिरजुआ ने वकिया को दो विकेटों से हराया

फोटो 24 मेंकैप्सन-किक्रेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते युवा राजद जिलाध्यक्ष अमित कुमार पप्पू.प्रतिनिधि, मानसीपूर्वी ठाठा पंचायत के दुर्गा मंदिर स्थित खेल मैदान में गुरुवार को नवयुवक किके्रट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में किक्रेट क्लब सिरजुआ ने किक्रेट क्लब बकिया को दो विकेटों से हराया. उद्घाटन मैच में बकिया ने टॉस जीत कर […]

विज्ञापन

फोटो 24 मेंकैप्सन-किक्रेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते युवा राजद जिलाध्यक्ष अमित कुमार पप्पू.प्रतिनिधि, मानसीपूर्वी ठाठा पंचायत के दुर्गा मंदिर स्थित खेल मैदान में गुरुवार को नवयुवक किके्रट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में किक्रेट क्लब सिरजुआ ने किक्रेट क्लब बकिया को दो विकेटों से हराया. उद्घाटन मैच में बकिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 7 विकेट खोकर 113 रन का स्कोर बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरजुआ की टीम ने 13.4 ओवर में 8 विकेट पर 114 रन बना कर मैच को दो विकेट शेष रहते जीत लिया. मैन ऑफ द मैच अमित कुमार को दो छक्का, तीन चौका मारने व दो विकेट हासिल करने पर दिया गया. निर्णायक राजीव राज, सहायक निर्णायक राहुल कुमार तथा स्कोरर राहुल कुमार थे. उद्घाटन युवा राजद के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पप्पू ने किया. मौके पर युवा राजद के महासचिव कुंवर कन्हैया, उपाध्यक्ष रंजीत यादव, सचिव कारेलाल सिंह, अनुज ठाकुर, कमेटी के कुंदन कुमार, विक्की कुमार, साकेत कुमार, करुण कुमार, अविनाश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन