पत्रकार जोगेंद्र सिंह की हत्या से उबाल

Published at :18 Jun 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
पत्रकार जोगेंद्र सिंह की हत्या से उबाल

नौजवान संघर्ष सभा ने यूपी के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला फोटो है 19 में कैप्सन : प्रदर्शन करते संघ के लोग प्रतिनिधि, गोगरीयूपी के पत्रकार जोगेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में नौजवान संघर्ष के सदस्यों ने गुरुवार को गोगरी जमालपुर के अशोक चौक पर यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किया. कार्यकर्ता […]

विज्ञापन

नौजवान संघर्ष सभा ने यूपी के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला फोटो है 19 में कैप्सन : प्रदर्शन करते संघ के लोग प्रतिनिधि, गोगरीयूपी के पत्रकार जोगेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में नौजवान संघर्ष के सदस्यों ने गुरुवार को गोगरी जमालपुर के अशोक चौक पर यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किया. कार्यकर्ता भगवान हाइस्कूल मैदान से रैली निकाल कर जमालपुर मुख्य बाजार, 14 नंबर रोड होते हुए बघवा चौक पर जमा हुए और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए सभा की शुरुआत की. नवीन कुमार ने कहा की जब पत्रकार को सच लिखने पर जिंदा जलाया जा सकता है, तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी. वहीं अखिलेश सरकार आरोपित मंत्री राममूर्ति वर्मा को बचाने में लगी हुई है. दूसरी तरफ पत्रकार जोगेंद्र सिंह का परिवार पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठा है. संजीव कुमार ने कहा की यूपी सरकार में जो बड़े-बड़े नेताओं की गुंडागर्दी चल रही है, वैसी ही गुंडागर्दी बिहार और देश के दूसरे राज्यों में भी चल रही है. बिट्टू तांती ने कहा कि यूपी सरकार आम आदमी का साथ नहीं, बल्कि गुंडों का साथ दे रही है. मो मोइन ने कहा की जोगेंद्र को जिंदा जलया गया. अमित ने कहा की अगर यूपी सरकार राममूर्ति वर्मा को गिरफ्तार नहीं करती है तो यूपी सरकार और नीतीश सरकार दोनों के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. सभा को मो आजाद, वैद्य संजय, दिलीप मंडल, मुरारी साहनी, सिंटू पासवान, दीपक पंडित, सिपाक, गोविंद, अशोक मुनि, सुशील पोद्दार, रोशन पासवान, आशीष पासवान, धर्मराज, मो लाल, मोहन दास, संदीप कुमार ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन