नोडल शिक्षकों के लिए लगी कार्यशाला

Published at :18 Jun 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
नोडल शिक्षकों के लिए लगी कार्यशाला

फोटो है 17 में कैप्सन : प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक प्रतिनिधि, खगडि़याजेएनकेटी विद्यालय में राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के दूसरे दिन तरंग कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ अमोद कुमार एवं राज्य प्रतिनिधि अल्पन कुमार सिन्हा थे. मास्टर ट्रेनर उच्च विद्यालय भदास […]

विज्ञापन

फोटो है 17 में कैप्सन : प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक प्रतिनिधि, खगडि़याजेएनकेटी विद्यालय में राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के दूसरे दिन तरंग कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ अमोद कुमार एवं राज्य प्रतिनिधि अल्पन कुमार सिन्हा थे. मास्टर ट्रेनर उच्च विद्यालय भदास के नवीन कुमार एवं उच्च विद्यालय सैदपुर के जैनेंद्र कुमार के द्वारा जिले के नोडल शिक्षकों को एचआइवी एड्स व नशा मुक्ति से संबंधित जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि कार्यशाला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य एचआइवी एवं नशा को जड़ से खत्म करना है. खासकर किशोरावस्था से ही बच्चे गलत संगत के कारण रास्ते भटक जाते हैं. मौके पर बरखा रानी, तनवीर आलम, मुकेश कुमार, गंगाधर मुखिया, राजीव कुमार, चतुरानंद यादव, राकेश कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन