खगडिया में स्कूल बस गड्ढे में गिरी, 12 छात्र घायल

Published at :20 Apr 2015 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
खगडिया में स्कूल बस गड्ढे में गिरी, 12 छात्र घायल

महेशखूंड : बिहार के सीवान के बाद खगडिया से भी एक सड़क हादसे की खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक स्कूल बस के गड्ढे में गिर जाने से करीब 12 छात्र घायल हो गये है जिन्हें ईलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है […]

विज्ञापन

महेशखूंड : बिहार के सीवान के बाद खगडिया से भी एक सड़क हादसे की खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक स्कूल बस के गड्ढे में गिर जाने से करीब 12 छात्र घायल हो गये है जिन्हें ईलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है डीएवी महेशखूंड की यह बस छात्रों को लेकर सुबह स्कूल की ओर जा रही थी. बस स्कूल के कुछ दूर पहले गोगरी के केडीएस कॉलेज के पास हादसे का शिकार हो गई.

बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी. इसी बीच सड़क पर एक बकरी आ गई जिसे बचाने के चक्कर में ड्राईवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस गड्ढे में गिर गई. इस घटना में 12 बच्चे घायल हुए हैं जिसमें 6 की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें बेहतर ईलाज के लिए खगडिया भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन