अफवाहों से रात भर पुलिस रही परेशान

-दौड़ती रही पुलिस, सूचनाएं हो रही थी गलत साबितफोटो है 5 व 6 में कैप्सन : लोगों ने सड़क के बीच की आगजनी व मामले पर बात करते डीएम व एसपी.प्रतिनिधि, गोगरीघटना के बाद से मंगलवार की रात अफवाहों का बाजार गरम रहा है. पुलिस रात के बाद से ही अफवाह के पीछे भागती दिखी, […]
-दौड़ती रही पुलिस, सूचनाएं हो रही थी गलत साबितफोटो है 5 व 6 में कैप्सन : लोगों ने सड़क के बीच की आगजनी व मामले पर बात करते डीएम व एसपी.प्रतिनिधि, गोगरीघटना के बाद से मंगलवार की रात अफवाहों का बाजार गरम रहा है. पुलिस रात के बाद से ही अफवाह के पीछे भागती दिखी, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. पुलिस को कई प्रकार की सूचना मिलती रही कि वहां आरोपी छिपे पड़े हैं, लेकिन उस ठिकानों पर छापेमारी के बाद कोई सफलता हाथ नहीं लग पायी. वहीं कई बार पुलिस को अप्रिय घटना करने के साजिश की भी सूचना मिलती रही, लेकिन वहां पहुंचने पर कुछ नहीं मिला. हालांकि सभी थाना के थानाध्यक्षों को गांव के विभिन्न इलाके में अलग-अलग टुकडि़यों में बांट कर गश्त करते देखा गया. कमान संभालने वाले उन पुलिस पदाधिकारी पर जैसे मानसी थानाध्यक्ष रामउदय तिवारी, गंगौर थानाध्यक्ष अभिषेक जो गोगरी में कार्य कर चुके हैं उन पर छापेमारी की विशेष जिम्मेदारी पुलिस कप्तान द्वारा सौंपी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










