किसानों के बीच बांटी गयी यूरिया

Updated at :17 Feb 2015 10:03 PM
विज्ञापन
किसानों के बीच बांटी गयी यूरिया

बेलदौर. पहले आओ और पाओ के तर्ज पर क्षेत्र के चार पंचायतों के 500 किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार सोमवार को माली,चोढली, पिरनगरा व केजरी के 500 किसानों के बीच एक एक बोरी यूरिया का वितरण किया गया. जबकि शनिवार को प्रखंड प्रभारी सुधीर कुमार की देख रेख मे […]

विज्ञापन

बेलदौर. पहले आओ और पाओ के तर्ज पर क्षेत्र के चार पंचायतों के 500 किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार सोमवार को माली,चोढली, पिरनगरा व केजरी के 500 किसानों के बीच एक एक बोरी यूरिया का वितरण किया गया. जबकि शनिवार को प्रखंड प्रभारी सुधीर कुमार की देख रेख मे बेलदौर, पचौत, डुमरी व बोबिल पंचायत के 500 किसानों के बीच काफी हो हंगामे के बीच यूरिया का वितरण किया गया. इस संबंध में बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले से प्रखंड को 2000 बोरी यूरिया की आपूर्ति की गयी. इसमें पंचायतवार 125 किसानों के बीच एक-एक बोरी यूरिया का वितरण किया जा रहा है. मांग के अनुरूप आपूर्ति काफी कम होने के कारण कर्मियों को किसान के कोपभाजन बनना पड़ा. बाजार में यूरिया उपलब्ध नहीं होने के कारण मारामारी की स्थिति बनी हुई है. यूरिया की दूसरी खेप में 1000 बोरी प्रखंड को उपलब्ध करा दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन