पेंशनधारियों ने किया प्रदर्शन

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय के भाजपा माले द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पेंशनधारियों की बैठक सह प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पेंशनधारियों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को रखा. मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सियाराम शर्मा ने की. इस दौरान माले के जिला सचिव अरुण […]
परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय के भाजपा माले द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पेंशनधारियों की बैठक सह प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पेंशनधारियों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को रखा. मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सियाराम शर्मा ने की. इस दौरान माले के जिला सचिव अरुण कुमार दास ने कहा कि गरीबों को राहत पहुंचाने वाली इस योजना में इतनी कम राशि दी जाती है. इससे कुछ भी नहीं हो सकता है. इसके बावजूद कई महीनों से पेंशन की राशि बकाया है. श्री अरुण ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार पेंशन वितरण के लिये जिम्मेदार कर्मी कम राशि देकर अधिक भुगतान पर हस्ताक्षर ले लेते हैं. मौके पर छोटे लाल यादव, बिंदोश्वरी दास, झाखे साह, वकील यादव, ब्रहमदेव साह, बेचन साह, माला देवी, भीमा देवी, जयंती देवी समेत दर्जनों पेंशनाधारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










