तीन दिनों से लगातार घट रही चोरी घटना

Updated at :17 Feb 2015 10:03 PM
विज्ञापन
तीन दिनों से लगातार घट रही चोरी घटना

अलौली. अलौली थाना चौक पर लगातार तीन रात्रि से चारी की घटना हो रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन इससे पूरी तरह से बखबर है. दुकानदारों ने बताया कि चौक के गीताजंलि कंयूनीकेशन सेंटर दुकान से नौ मोबाइल, चार जीवी का चार मेमोरी कार्ड व दो हजार रुपये नगद, लालो यादव के भूसा दुकान में घुस […]

विज्ञापन

अलौली. अलौली थाना चौक पर लगातार तीन रात्रि से चारी की घटना हो रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन इससे पूरी तरह से बखबर है. दुकानदारों ने बताया कि चौक के गीताजंलि कंयूनीकेशन सेंटर दुकान से नौ मोबाइल, चार जीवी का चार मेमोरी कार्ड व दो हजार रुपये नगद, लालो यादव के भूसा दुकान में घुस कर काउंटर बॉक्स को तोड़ कर पांच हजार रुपये बैंक का दो पास बुक, एलआइसी व जेटीएफएस का पेपर के बाद मल्हू यादव के होटल दुकान में भी चोरी हुई. इससे पूर्व भी दो दिनों तक लगातार कई दुकानों को तोड़ कर चोरी हो चुकी है. थाना में सनतरी के पास ड्रेगन लाइट उपलब्ध है. जिसकी रोशनी से आधे किलोमीटर तक चोरी की घटना रूक सकती है. दुकानदार रणवीर कुमार, लालो यादव, मल्हू यादव में उक्त चोरी की जानकारी आवेदन दे कर थानाध्यक्ष को दी है. वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा ने बताया कि चोरी की कोई जानकारी नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन