दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या

Updated at :16 Feb 2015 10:03 PM
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या

प्रतिनिधि, गोगरीथाना क्षेत्र के राटन बहियार में सोमवार को एक बारह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म बाद हत्या कर शव खेत में फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया है. शव की पहचान बहादुरपुर निवासी उमेश मंडल की पुत्री सुलेखा कुमारी के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार सुलेखा सुबह घर से […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोगरीथाना क्षेत्र के राटन बहियार में सोमवार को एक बारह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म बाद हत्या कर शव खेत में फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया है. शव की पहचान बहादुरपुर निवासी उमेश मंडल की पुत्री सुलेखा कुमारी के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार सुलेखा सुबह घर से घास लाने निकली थी, जो लौट कर नहीं आयी. उसके परिजनों को सुलेखा की मौत की खबर तब मिली जब सोमवार की संध्या शौच के लिए गये ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी. हालांकि पुलिस शव को देख कर प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या किया जाना मान रही है. इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है. लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. राटन बहियार से शव को लेकर परिजन व ग्रामीण राटन चौक की ओर कूच कर गये गये हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद गोगरी पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है व मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन