बीएओ पर लगा अनियमितता का आरोप

खगडि़या. अलौली बीएओ के विरुद्ध ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर अनियमितता का आरोप लगाया है. गोरियामी पंचायत के किसान घनश्याम कुमार, उप सरपंच रामानंद कुमार, संझौती के भूपेंद्र कुमार, यादव कुमार, संजय कुमार सहित दर्जनों लोगों ने आवेदन देकर बताया कि बीएओ गोपाल रंजन बिचौलिया के माध्यम से यूरिया का वितरण करते हैं. साथ […]
खगडि़या. अलौली बीएओ के विरुद्ध ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर अनियमितता का आरोप लगाया है. गोरियामी पंचायत के किसान घनश्याम कुमार, उप सरपंच रामानंद कुमार, संझौती के भूपेंद्र कुमार, यादव कुमार, संजय कुमार सहित दर्जनों लोगों ने आवेदन देकर बताया कि बीएओ गोपाल रंजन बिचौलिया के माध्यम से यूरिया का वितरण करते हैं. साथ ही चिह्नित व्यवसायी को ही यूरिया देते हैं. किसान घनश्याम ने बताया कि उन्हें यूरिया के लिए बीते पांच दिनों से चक्कर लगवाया जा रहा है. लेकिन यूरिया उपलब्ध नहीं कराया गया है. जबकि कुछ दुकानों में अधिक राशि लेकर यूरिया का वितरण किया जा रहा है. इधर बीएओ गोपाल रंजन ने बताया कि लगाये गये आरोप बेबुनियाद है. प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा स्वयं यूरिया का वितरण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










