यूरिया के लिए किसान भवन में तोड़फोड़

Updated at :16 Feb 2015 10:03 PM
विज्ञापन
यूरिया के लिए किसान भवन में तोड़फोड़

चौथम. यूरिया आपूर्ति की मांग को लेकर आक्रोशित किसानों ने किसान भवन के खिड़की के शीशे को तोड़ कर विरोध जताया. सोमवार को वितरण शिड्यूल के तहत पांच पंचायतों के किसानों के बीच यूरिया का वितरण होना था. अहले सुबह से किसान पंक्ति में खड़े हो कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. दिन […]

विज्ञापन

चौथम. यूरिया आपूर्ति की मांग को लेकर आक्रोशित किसानों ने किसान भवन के खिड़की के शीशे को तोड़ कर विरोध जताया. सोमवार को वितरण शिड्यूल के तहत पांच पंचायतों के किसानों के बीच यूरिया का वितरण होना था. अहले सुबह से किसान पंक्ति में खड़े हो कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. दिन के 11 बजे तक यूरिया वितरण कार्य में लगाये कर्मियों के नहीं आने से किसानों का सब्र टूट गया. आक्र ोशित किसान ने किसान भवन में तोड़-फोड़ शुरू कर दी. किसानों की जमात ने बीडीओ मुकेश रजक के कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी करने लगे. प्रमुख पति अशोक सिंह के बीच बचाव करने से मामला शांत हुआ. मौके पर थानाध्यक्ष शशि कुमार की पहल पर किसान पंक्ति में खड़े हो कर अपनी बारी आने का इंतजार कर यूरिया प्राप्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन